Search

 
 
 

बोकारो: वोटर वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर कर सकेंगे वोट

 
Bokaro: पंचायत चुनाव में मतदाता को वोटर आईडी को लेकर कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए राज्य चुनाव आयोग ने वैकल्पिक दस्तावेजों की सूची जारी कर दी है. इसकी जानकारी डीसी कुलदीप चौधरी ने दी. डीसी ने बताया कि मतदाता वोटर आईडी कार्ड के अलावा 11 अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों को प्रस्तुत करने का विकल्प दिया गया है. वोटर इसे दिखाकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं. बता दें कि बोकारो जिले में तीसरे चरण का पंचायत चुनाव नावाडीह और चंद्रपुरा प्रखंड में 24 मई तो होना है. इस दिन दोनों प्रखंडों में मतदान होगा. मतदाताओं को मतदान करने से पहले मतदाता फोटोयुक्त पहचान पत्र (ईपीक) प्रस्तुत करना है. यादि किसी कारणवश मतदाता ईपीक प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं तो ऐसी स्थिति में वे वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान पत्र दिखाकर मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें-  जापान">https://lagatar.in/modi-said-in-japan-i-do-not-have-butter-i-have-the-habit-of-drawing-a-line-on-a-stone/">जापान

में मोदी बोले- मुझे मक्खन नहीं, पत्थर पर लकीर खींचने की आदत   

11 अन्य दस्तावेज मान्य

पंचायत चुनाव में मतदान के लिए ईपीक के अलावा 11 अन्य वैकल्पिक दस्तावेज मान्य हैं. इसमें पासपोर्ट, ड्राइविग लाइसेंस, राज्य या केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों या डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) द्वारा जारी किए गए कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज और आधार कार्ड शामिल हैं. इसे भी पढ़ें- क्वाड">https://lagatar.in/quad-summit-pm-modi-reaches-tokyo-grand-welcome-children-talk-in-hindi/">क्वाड

शिखर सम्मेलन : प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो पहुंचे, भव्य स्वागत, बच्चों ने हिन्दी में की बातचीत   
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही