Search

 
 
 

बोकारो : मामा घर आए युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, शव फंदे से लटका मिला

 
Bokaro :  बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के बारुडीह बस्ती में अपने मामा घर आये युवक मनोज सोरेन की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. उसका शव रस्सी के सहारे फंदे से झूलता हुआ पाया गया. घटना की जानकारी घर वालों को मंगलवार शाम को मिली. इससे पहले दो दिन से उसे लापता समझ कर खोजबीन जारी थी. सूचना पाकर बालीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा. पुलिस ने शव को बीजीएच की मॉर्चरी में रखवा दिया है. मृतक के भाई महेश ने बताया कि मामा घर में भैया, मामी और नानी थे. मामा की मृत्यु के बाद मामी सुंदरम स्टील में काम करती हैं. मनोज सोरेन पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के पुंदाग का रहनेवाला था. एक माह पहले ही वह कर्नाटक से लौटा था. वो कर्नाटक में मजदूरी करता था. भाई ने बताया कि सोमवार को मामी ने सूचना दी कि मनोज रविवार की रात से मोबाइल आदि छोड़कर लापता है. बाद में उसे आंगन से कुआं की ओर जाने वाले रास्ते के समीप खपरैल कमरे में फंदे पर लटका हुआ पाया. इधर आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक बचपन से अधिकांश मामा घर में ही रहा करता था. वह बहुत ही सौम्य स्वभाव का था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही