Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: युवक पर यौन शोषण का आरोप, जेल

Advertisement
Advertisement
Bokaro: माराफारी थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ यौन शोषण का मामला उजागर हुआ है. आरोपी पड़ोस का ही युवक बताया जा रहा है. पीड़िता का आरोप है कि युवक नीतीश कुमार ने शादी का झांसा देकर छह महीने तक यौन शोषण किया. उसने जब शादी करने से इनकार कर दिया तो पीड़िता ने थाने में इसकी लिखित शिकायत की. थाना प्रभारी उज्ज्वल कुमार पांडे ने कहा कि पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन में यह बताया गया है कि आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाये. शादी से इनकार करने पर किशोरी ने थाने में इसकी शिकायत की. कहा कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायालय में 164 का बयान दर्ज करा दिया गया है. नाबालिग होने के कारण किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. इसे भी पढ़ें– पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-inaugurates-homi-bhabha-cancer-hospital-in-mohali-amrita-hospital-in-faridabad/">पीएम

मोदी ने मोहाली में होमी भाभा कैंसर अस्पताल, फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो दोनों के बीच पहले से ही अफेयर था. दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी के लिए रजामंदी भी की थी. लेकिन जब बात नहीं बनी तो दोनों एक दूसरे से अलग हो गए. तब किशोरी ने प्रेमी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. इसे भी पढ़ें– मनी">https://lagatar.in/money-laundering-case-hearing-on-ca-sumans-bail-ed-again-sought-time-read-full-details/">मनी

लॉन्ड्रिंग मामला : CA सुमन की बेल पर सुनवाई, ED ने फिर मांगा समय, पढ़ें पूरी डिटेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही