Search

 
 
 

बोकारो : को-ऑपरेटिव कॉलोनी मोड़ से देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

 
Bokaro : बोकारो की को-ऑपरेटिव कॉलोनी मोड़ के पास से पुलिस की गश्ती टीम ने एक युवक प्रमोद शर्मा को लोडेड देसी कट्टा के साथ दबोच लिया. उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया गया. यह जानकारी बोकारो के नए एसपी मनोज स्वगीर्यारी ने कैंप दो स्थित कार्यालय सभागार में अपनी पहली प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम करीब 18.40 बजे गश्ती टीम के एसआई वीरेन्द्र खाखा को गुप्त सूचना मिली कि काले रंग की टी-शर्ट पहने एक युवक देसी कट्टा लेकर घूम रहा है. इसके बाद सीटी डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते टीम को-ऑपरेटिव कॉलोनी मोड़ के समीय शराब दुकान के पास पहुंची. पुलिस को देख सेक्टर दो की तरफ भागने लगा. टीम ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. पूछताछ में युवक ने अपना नाम प्रमोद शर्मा बताया. वह सेक्टर 2/बी आवास संख्या 2-412 में रहता है. तलाशी लेने पर उसकी कमर से एक लोडेड देसी कट्टा मिला. उसकी जेब से 8 एमएम की दो जिन्दा गोली बरामद की गई. कागजी प्रक्रिया के बाद बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया. छापेमारी टीम में एसआई वीरेन्द्र खाखा, गुलटन मिश्री, एएसआई उमेश कुमार सिंह, विगावन सिंह, आरक्षी जीतेन्द्र कुमार, सद्दाम हुसैन अंसारी, मदन प्रसाद, राजीव कुमार, विजय कुमार सिंह व दिलीप मुर्मू शामिल थे. यह भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-praise-for-breaking-diplomatic-relations-with-canada/">Jamshedpur

: कनाडा से राजनयिक संबंध तोड़ने की सराहना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही