Search

 
 
 

बोकारो : यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स की रजत पदक विजेता आशा किरण बारला का जोरदार स्वागत

 

ढोल-नगाड़े के साथ निकाला गया विजय जुलूस

Bokaro Thermal : स्पेन के त्रिबांगो शहर में आयोजित यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतकर बोकारो थर्मल पहुंचीं लौटी एथलेटिक्स आशा किरण बारला का भव्य स्वागत किया गया. बारला 15 अगस्त की देर रात बोकारो थर्मल लौटी थीं. उनके सम्मान में लोगों ने ढोल-नगाड़े के साथ विजय जुलूस निकाला. जुलूस में जिप सदस्य शहजादी बानो, भाटिया एथलेटिक्स एकेडमी के कोच आशू भाटिया, जीपी सिंह, संजय प्रसाद, मुखिया चंदना मिश्रा, राजू पंडित सहित सैकड़ों खेलप्रेमी शामिल थे.

800 मीटर दौड़ में किया कमाल

यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में आशा किरण बारला ने 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है. टीम में पूर्वी भारत की एक मात्र एथलीट आशा किरण ने यह मुकाम हासिल किया है. उन्होंने अपनी इस उपलब्धि से  झारखंड का नाम रौशन किया है. ज्ञात हो कि आशा किरण बारला बोकारो थर्मल के भाटिया एथलीट एकेडमी में रहकर तैयारी करती हैं. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/independence-day-celebrations-in-pakur-tricolor-hoisted-with-pride/[wpse_comments_template]">पाकुड़

में स्वतंत्रता दिवस समारोहों की धूम, शान से फहराया तिरंगा 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही