Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो :  विस्थापितों के घर पर चले बुलडोजर के खिलाफ युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला

Bokaro :  जिला युवा कांग्रेस के द्वारा नया मोड़ में उत्तरी विस्थापित क्षेत्र के धनघरी गांव में बीते दिनों बुलडोजर चलाकर 15 से 20 विस्थापित परिवारों को बेघर करने के खिलाफ बोकारो जिला प्रशासन,  बोकारो स्टील प्रबंधन और रेलवे प्रशासन का पुतला फूंका गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बोकारो जिला युवा कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा शाहिद उर्फ शाहिद रजा ने की. उन्होंने बताया कि साजिश के तहत पूरे बोकारो में जानबूझकर विस्थापितों को परेशान किया जा रहा है. जो जमीन दाता हैं, जिन्होंने राज्य हित और देश हित में अपनी जमीन बोकारो स्टील प्लांट को बनाने के लिए दान दे दी आज उन सभी दानदाताओं का अपमान बोकारो जिला प्रशासन, बोकारो स्टील प्रबंधन और रेलवे प्रशासन की मिलीभगत से संयुक्त रुप से किया गया है. विकास के नाम पर गरीब विस्थापितों के साथ विनाश का खेल खेला गया है. खतियान धारी विस्थापित जो अपनी जमीन पर कई सालों से अपना घर मकान बनाकर रह रहे थे जिला प्रशासन द्वारा उन्हें भी अवैध अतिक्रमणकारी करार दे दिया गया. अगर ऐसा देखा जाए तो पूरे बोकारो में सभी विस्थापित गांव लगभग अवैध ही घोषित हो जाएंगे. साजिश के तहत बोकारो में भाजपा विधायक बिरंची नारायण की मिलीभगत से खास विशेष समुदाय को टारगेट किया जा रहा है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. देखा जाए तो बोकारो जिला प्रशासन और बोकारो स्टील प्रबंधन की मदद से बोकारो विधायक ने भी अपने घर के बाहर अवैध अतिक्रमण करके अपना कार्यालय बनाया है, अगर बुलडोजर चलना चाहिए तो सबसे पहले बोकारो विधायक द्वारा निर्मित अवैध निर्माण पर चलना चाहिए. मौके पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आशुतोष राय, गौतम चौधरी,  मिकी पांडे, गुड्डू मुखिया, मो.रफीक, रफीउल्लाह, सरकार, उत्सव गुप्ता, मुदस्सर, शब्बा मुजम्मिल, इनामुल, शोएब सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mla-purnima-singh-cleaned-the-raja-pond-of-jharia-and-gave-the-message-of-cleanliness/">धनबाद

: विधायक पूर्णिमा सिंह ने झरिया के राजा तालाब की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही