Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क को किया जाम

Advertisement
Advertisement
Bokaro : जिले के सिटी थाना क्षेत्र के बारी कोऑपरेटिव मोड पर ट्रक के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी है. मृतक की पहचान दीपक कुमार, 30 वर्षीय के रुप में हुई है. युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया. जिसके कारण गाड़ियों का लंबी कतार लग गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पढ़ें - बेरमो">https://lagatar.in/bermo-1-lakh-10-thousand-rupees-stolen-from-bike-trunk-victim-applied-to-police-station/">बेरमो

: बाइक की डिक्की से 1लाख 10 हजार रुपये की चोरी, पीड़िता ने थाने में दिया आवेदन
इसे भी पढ़ें - पटना">https://lagatar.in/patna-anti-social-elements-ran-and-beat-the-police-the-police-constable-was-seriously-injured-the-team-had-reached-to-catch-the-criminal/">पटना

: असामाजिक तत्वों ने पुलिस को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा, पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल, अपराधी को पकड़ने पहुंची थी टीम

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि दीपक घर से अपने जॉब के लिए निकला था.  वह अपनी बहन के घर में रहकर प्राइवेट जॉब करता था. तभी ट्रक की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन- फानन में उसे सदर अस्पताल ले गये. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. लोगों ने बताया कि ट्रक संख्या बीआर 16 ए /0 516 सीमेंट लोड कर बालीडीह के तरफ जा रही थी. ट्रक काफी तेज रफ्तार में थी. पुलिस मौके पर पहुंच कर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और चालक को भी गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें - आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-waiting-for-noc-of-forest-department-doing-water-supply-and-sewerage-scheme-since-a-year/">आदित्यपुर

: जलापूर्ति व सीवरेज योजना साल भर से कर रही वन विभाग के एनओसी का इंतजार

मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे 

स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया और ट्रक को भींड के हवाले करने की मांग करने लगे. मृतक के आश्रित को मुआवजा एवं नौकरी देने की भी मांग की .बाद में पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया. थाना प्रभारी दुलड चौड़े घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गये हैं. इसे भी पढ़ें - चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-universitys-non-teaching-employees-will-get-the-benefit-of-7th-pay-scale/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के शिक्षकेतर कर्मचारियों को मिलेगा सातवें वेतनमान का लाभ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही