Search

 
 
 

बोकारो : कसमार में कुएं में डूबकर युवक की मौत

 
Kasmar (Bokaro) : कसमार थाना क्षेत्र के तेलमु़ंगा गांव में मंगलवार की दोपहर कुआं में डूबकर एक युवक की मौत हो गई. युवक की पहचान तेलमुंगा गांव के तिलयगजार निवासी दिलीप गोसाई के रूप में हुई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस यूडी केस दर्ज कर जांच में जुट गई है. परिजनों का बयान भी दर्ज किया है. बताया जाता है कि तिलयगजार निवासी दिलीप गोसाई दोपहर में नहाने की बात कहकर घर से निकला था. काफी देर तक जब वह घर नही लौटा, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. घर के सामने कुएं में तैरता उसका शव दिखा. कुएं में बेटे का शव देख मां ने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को सूचना दी. इसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से निकाला गया और पुलिस को भी सूचना दी गई. गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिप सदस्य अमरदीप महाराज व मुखिया प्रतिनिधि धनलाल कपरदार ने घटनास्थल पर पहुंकर परिजनों को ढांढस बंधाया. उन्हें सरकार की तरफ मुआवजा दिलवाने का भी आश्वासन दिया. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/congress-candidate-shweta-singh-files-nomination-from-bokaro-assembly/">बोकारो

विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता सिंह ने किया नामांकन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही