Bokaro : बोकारो जिले में होली के दौरान अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग जख्मी हो गए. कसमार थाना क्षेत्र के बगियारी में मंगलवार की शाम हुई दुर्घटना में सुदी निवासी कपिलेश्वर महतो का पुत्र सुजीत कुमार महतो (22 वर्ष) की मौत हो गई. सुजीत अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद बाइक से अपने रिश्तेदार के घर मंजुरा जा रहा था. बगियारी मोड़ के समीप अर्धनिर्मित पुल पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. स्थानीय ग्रामीणों ने घायल सुजीन को कसमार सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. कसमार पुलिस ने शव को अस्पताल में ही रखवा दिया. बुधवार की सुबह जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तो सुजीत को अस्पताल लाने वाले उसके मित्र संजीव कुमार पर ही शक करने लगे. इस बात को लेकर अस्पताल में दोपहर तक परिजनों ने हंगामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया. बाद में युवक संजीव कुमार को थाना में बुलाकर पुलिस ने पूरी जानकारी ली. गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो की पहल पर जिप सदस्य अमरदीप महाराज, आजसू प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र नाथ महतो, मुखिया अमरेश कुमार महतो, मनोज कुमार महतो, भुवनेश्वर महतो, प्रशांत कुमार के समझाने पर परिजन शांत हुए. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेजा गया. इसके अलावा अन्य घटनाओं में मंजुरा निवासी प्रमोद कुमार महतो, चट्टी निवासी सुनील घांसी व उसकी बेटी लक्ष्मी कुमारी, ओरमो ईंट भट्ठा में काम करनेवाले सुइसा निवासी भागीरथ करमाली चोटिल हुए हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-10-people-died-in-separate-accidents-during-hol/">धनबाद
: होली के दौरान अलग-अलग हादसों में 10 लोगों की मौत [wpse_comments_template]
: होली के दौरान अलग-अलग हादसों में 10 लोगों की मौत [wpse_comments_template]
Leave a Comment