Search

 
 
 

बोकारो : सेक्टर 12 में युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत

 
Bokaro : बोकारो जिले के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र की गुमला कॉलोनी में एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. मृत युवक की पहचान चास थाना क्षेत्र के कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी बबन बांसफोर (20 वर्ष) के रूप में हुई. बताया गया कि, बबन बांसफोर ने कॉलोनी में रहने वाली दो बच्चों की मां रानी देवी से शादी की थी. रानी देवी ने बताया कि रविवार की देर रात बबन बांसफोर घर से गायब था. बाद में वह उसे बेहोशी हालत में मैदान से उठाकर घर लाई, जहां उसकी मौत हो गई. इधर, बबन की मां हेमंती कुंवर ने बेटे की मौत के लिए पत्नी रानी देवी को जिम्मेदार ठहराया है. कहा कि रानी ने रात में घटना की जानकारी तक नहीं दी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-tribal-society-paid-tribute-to-the-martyrs-of-kharsawan-firing/">बोकारो

: आदिवासी समाज ने खरसावां गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही