Search

 
 
 

बोकारो : आंध्र प्रदेश कमाने गए कसमार के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

 
Bokaro : बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के खुदीबेड़ा निवासी छोटेलाल गंझू (28 वर्ष) की आंध्र प्रदेश के गोल्लपुरम में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. वह गोल्लापुरम औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेयनी फेरो फैक्ट्री में मजदूरी करता था. उसका शव गुरुवार को एंबुलेंस से पैतृक गांव कसमार के खुदीबेड़ा पहुंचा. शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. जानकारी के अनुसार, छोटेलाल गंझू 12 फरवरी की रात करीब 9 बजे फैक्ट्री से घर जा रहा था. तभी फैक्ट्री के पास ही किसी वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई. हिंदुपुर ग्रामीण थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और हिट एंड रन का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया. इसके बाद छोटेलाल के भाई व अन्य साथी एंबुलेंस से शव लेकर कसमार के लिए रवाना हुए. गुरुवार की दोपहर गांव के  श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-woman-who-came-to-sell-vegetables-in-jamua-dies-in-road-accident/">गिरिडीह

: जमुआ में सब्जी बेचने आई महिला की सड़क हादसे में मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही