Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: दामोदर नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

Advertisement
Advertisement
Bokaro : चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंहडीह के समीप दामोदर नदी में नहाने के क्रम डूबने से एक युवक की मौत हो गई. पहचान चास यदुवंश नगर के सुबोध कुमार राय के 15 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई है. 27 जुलाई को स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से खोज निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि सुमित अपने आठ दोस्तों के साथ तीन बाइक से सिंहडीह स्थित दामोदर नदी तट पर सीता फॉल घूमने गया था. इसके बाद वे वहां से दामोदर नदी में नहाने के लिए चले गए. नहाने के क्रम में सुमित कुमार गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया मगर वे सफल नहीं हुए. दोस्तों ने डर के कारण किसी को जानकारी नहीं दी और अपने-अपने घर भाग गए. लेकिन जब सुमित देर शाम तक अपने घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू की. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पूछताछ से जानकारी मिली कि वह अपने दोस्तों के साथ दामोदर नदी में नहाने गया था, जहां वह डूब गया. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. यह भी पढ़ें: बोकारो : सेक्टर-4">https://lagatar.in/bokaro-married-woman-dies-of-poisoning-in-sector-4-in-laws-case/">सेक्टर-4

में जहर खाने से विवाहिता की मौत, ससुराल वालों केस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही