Search

 
 
 

बोकारो: युवाओं ने झामुमो का थामा दामन, हेमंत सोरेन पर जताया विश्वास

 
Bermo : फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सेंट्रल कॉलोनी, शारदा कॉलोनी, मकोली, सुभाषनगर, जवाहरनगर एवं फील्ड क्वायरी के सैकड़ों युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया. पंकज मंडल के नेतृत्व में बुधवार को झामुमो में शामिल होने की घोषणा की. सभी युवा स्पोर्ट्स विंग बोकारो जिला के अध्यक्ष भोलू खान, फुसरो नगर अध्यक्ष मदन महतो और मंत्री दीपक महतो की उपस्थिति में झामुमो में शामिल हुए. इस मौके पर भोलू खान और मदन महतो ने युवाओं को पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर झामुमो शामिल कराया. भोलू खान ने कहा कि युवाओं का रुझान लगातार झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पार्टी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है. इसे भी पढ़ें-खूंटी:">https://lagatar.in/khunti-congress-bifurcated-by-questioning-sonia-gandhi-accused-of-misusing-ed/">खूंटी:

सोनिया गांधी से पूछताछ से कांग्रेसी बिफरे, ईडी के दुरूपयोग का आरोप

“झारखंडियों के लिए झामुमो बेहतर पार्टी”

भोलू खान ने जोर दिया कि राजनीतिक भविष्य तलाश रहे युवा झामुमो की ओर अग्रसर हो रहे हैं. वहीं मदन महतो ने कहा कि झारखंड और झारखंडियों के बेहतर भविष्य के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा से बेहतर पार्टी और कोई नहीं हो सकता. उन्होंने युवाओं को सलाह देते हुए कहा कि राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों के साथ-साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करना भी जरूरी है, तभी मानव समाज का उत्थान हो सकता है.

इन्होंने ली झामुमो की सदस्यता

सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से पंकज मंडल, शशांक कुमार, अनिरुद्ध महतो, अशोक बाउरी, टिंकू कुमार रवानी, महेंद्र बाउरी, किशन सिंह, रवि कुमार साहनी, प्रवण कुमार राजा, बैद्यनाथ महतो, विशाल कुमार, राजाबाबू महतो, अमन दिगार, विक्रम दिगार, भीम कुमार, अभिजीत कुमार, जीतू कुमार, डेगलाल सिंह, आशीष कुमार, मो. सोहेल अंसारी, नयन बाउरी, इंद्रदेव बाउरी, अजय बाउरी, विजय बाउरी, प्रभु बाउरी, दौलत महतो, संजय बाउरी, करण कुमार, प्रदीप बाउरी, अश्विनी कुमार, सुजल कुमार, कुंदन कुमार, सोनू कुमार, बॉबी कुमार, करण कुमार, विवेक कुमार सिंह, राज कुमार शामिल हुए. मौके पर नगर उपाध्यक्ष अनिल रजवार, रिंकू खान, नगर संगठन सचिव महताब खान, नगर कोषाध्यक्ष टिक्कू महतो, अल्पसंख्यक नगर सचिव इश्तियाक अंसारी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें-अर्पिता">https://lagatar.in/cash-seized-from-another-place-of-arpita-five-machines-brought-for-counting/">अर्पिता

के एक और ठिकाने से 20 करोड़ कैश जब्त, गिनने के लिए लायी गयीं पांच मशीनें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही