Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए अंचल कर्मचारी, डीसी को सौंपा ज्ञापन

Bokaro : झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ के आह्वान पर बोकारो जिले के अंचल कार्यालयों में तैनात कार्यालय कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. इस दौरान संघ के नेताओं ने बोकारो डीसी को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा. झारखंड सरकार के साथ हुए समझौते के अनुसार राजस्व उप निरीक्षकों का ग्रेड पे 24 सौ रुपए देने की मांग की गई है. 3 वर्ष के बाद ग्रेड पे 2800 किया जाए. राजस्व उप निरीक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि 10 अक्टूबर 2019 को हुए समझौते के अनुसार वरीय अंचल उप निरीक्षकों की सीधी बहाली पर रोक लगाते हुए 50% पदों पर राजस्व उप निरीक्षकों को उसके वरीयता के आधार पर एवं 50 पदों पर सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर दिया जाए एवं प्रतियोगिता परीक्षा प्रति वर्ष आयोजित की जाए. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jailed-former-mla-of-jharia-sanjeev-singh-got-treatment-in-dental-clinic/">धनबाद

: जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने डेंटल क्लिनिक में कराया इलाज

राजस्व प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

ज्ञापन में कहा है कि समझौते के आधार पर प्रोन्नति के लिए ली जाने वाली प्रतियोगिता परीक्षा में राजस्व उप निरीक्षकों का कार्यानुभव 10 वर्ष के स्थान पर 5 वर्ष किया जाए. राजस्व प्रोटेक्शन एक्ट को भी लागू करने की नेताओं ने वकालत की है. नेताओं ने कहा कि जब तक हमारी मांगे सरकार नहीं मानती है तब तक हम आंदोलन करते रहेंगे. मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार से जो समझौता हुआ है उस पर आज तक कोई पहल नहीं किया गया, बल्कि हमें महज आश्वासन मिलता रहा. उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तरीय निर्णय के हिसाब से हम लोग आज से हड़ताल पर चले गए. और सरकार जब तक हमारी मांगे नहीं मानती है तब तक हम आंदोलन जारी रखेंगे. इसे भी पढ़ें–नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-contract-cleaning-workers-protest-on-the-fifth-day-workers-returned-to-work/">नोवामुंडी

: ठेका सफाई कर्मियों का पांचवें दिन प्रदर्शन समाप्त, काम पर लौटे कर्मी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही