Search

 
 
 

बोकारो जोनल आईजी एसपी के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

 
Bokaro :  बोकारो जोनल आईजी माइकल राज एस आज सोमवार को बोकारो जोन के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के एसपी के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. इस बैठक में बोकारो और हजारीबाग रेंज के डीआईजी के अलावा धनबाद, हजारीबाग, बोकारो, चतरा, रामगढ़, गिरिडीह व कोडरमा जिले के एसपी और एसएसपी उपस्थित रहेंगे. इस समीक्षा बैठक में घटित हुए अपराध और उसके डिटेक्शन पर विशेष कर चर्चा की जायेगी. बैठक में आर्थिक व संगठित अपराध और कोयला के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने पर भी चर्चा की जायेगी. माइकल राज एस बैठक में अपराधियों को चिन्हित करने का भी निर्देश दे सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही