Search

 
 
 

बोकारो के व्यवसायी संजीव सिंह का हुआ अंतिम संस्कार, बेटी अनन्या ने दी मुखाग्नि

 

निधन से जिले के व्यवसायियों में शोक की लहर

Bermo : बोकारो-बेरमो के प्रसिद्ध व्यवसायी समाजसेवी संजीव सिंह (45) के निधन के बाद 30 जुलाई रविवार को चास गरगा नदी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. बेटी अनन्या सिंह ने उन्हें मुखाग्नि देकर एक मिसाल कायम की. शव यात्रा में शामिल बोकारो-बेरमो के दर्जनों गणमान्य इसका गवाह बने. फुसरो नया रोड स्थित अनन्या होंडा शोरूम के मालिक संजीव सिंह का शनिवार को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था. निधन की खबर मिलते ही जिले के व्यवसायियों में शोक की लहर दौड़ गई. बोकारो-बेरमो के कई दोपहिया वाहन डीलरों ने रविवार को अपने शोरूम बंद रखे. संजीव सिंह अपने पीछे मां, पत्नी,भाई व एक पुत्री को छोड़ गए हैं. अंतिम यात्रा का बारी को-ऑपरेटिव स्थित आवास से निकली. अंतिम संस्कार में बोकारो विधायक बिरंची नारायण, चास के पूर्व मेयर भोलू पासवान, डीटीओ संजीव कुमार, जलेश्वर साव, कृष्णा सिंह, भाजपा नेता दिनेश सिंह, फुसरो में हीरो शो रूम के संचालक केतन अग्रवाल, पिंटू सिंह, इनमौसा के विजय कुमार सिंह, सुनील सिंह, गुड्डू सिंह, अभय कुमार सिंह, अरविंद कुमार व नंदलाल सिंह, वेंडर अरविंद कुमार आदि शामिल हुए. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-oath-administered-to-people-on-world-human-trafficking-prohibition-day/">बेरमो

: विश्व मानव तस्करी निषेध दिवस पर लोगों को दिलाई गई शपथ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही