Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो की बेटी साधना ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम, हुई सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Bokaro : लोहरदगा में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चास हरि मंदिर बांध धार रोड निवासी साधना कुमारी (बाउरी) ने कांस्य पदक हासिल कर बोकारो का नाम गौरवान्वित किया है. उसे रविवार की रात बोकारो में सम्मानित किया गया. झारखंड सांस्कृतिक मंच के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम कुमार महतो ने अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर होनहार बच्ची को सम्मानित किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की. मौके पर डॉ दुलाल हालदार, करमचंद गोप, गोपाल साह मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें – BREAKING">https://lagatar.in/breaking-girl-shot-dead-in-love-affair-in-chanho-ranchi/">BREAKING

: रांची के चान्हो में प्रेम प्रसंग में युवती की गोली मारकर हत्या

मां की कमाई ही एकमात्र सहारा

साधना 10 साल की उम्र से ही ताइकांडो एवं कराटे की होनहार खिलाड़ी रही है. अनेकों सम्मान पत्र एवं पदक हासिल चुकी है. साधना के पिता सपन बाउरी के देहांत के उपरांत घर की स्थिति दयनीय हो गयी. इस कारण प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पा रही थी. उसकी माता प्रमिला देवी एक निजी विद्यालय में सफाई का काम करती हैं, उसी पैसे से घर भी चलाती है. अपनी बेटी को खेलने के लिए आर्थिक मदद और प्रोत्साहित करती है. वह चार बहनें हैं, लेकिन जीविका चलाने के लिए उसकी मां की कमाई ही एकमात्र साधन है.

खेल मंत्री व मुख्यमंत्री से मदद की गुहार

साधना में खेल के प्रति एक अलग ही जुनून देखा जा रहा है. वह बोलते बोलते भावुक हो गई. कहा- पैसे के कारण अभी हाल ही में नेपाल में होने वाले खेल में नहीं जा पा रही हूं. उसने बताया कि मदद के लिए विधायक, सांसद, जिला प्रशासन, समाजसेवियों व विभिन्न संगठनों से अनुरोध कर थक चुकी हूं. खेल मंत्री एवं मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि उसको सरकारी अनुदान दिलाएं.
इसे भी पढ़ें – दुमका">https://lagatar.in/criminals-shot-policeman-for-opposing-robbery-in-dumka/">दुमका

में लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने पुलिसकर्मी को मारी गोली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही