Search

 
 
 

वेडिंग फोटोग्राफी कर कमाए पैसे से झारखंड पैदल नापने निकला बोकारो का फ्लाईंग आर्या, कर रहा यह काम

 
Saurabh Shukla Ranchi : झारखंड की प्राकृतिक सौंदर्य, यहां की संस्कृति, लोगों का रहन-सहन और राज्य के धरोहरों को वीडियो के जरिए देश-विदेश के लोगों तक पहुंचाने के लिए बोकारो का एक युवक पैदल निकल पड़ा है. उसका नाम है आर्या. वह कहता है क‍ि अपना झारखंड स्वर्ग है और लोगों के लिए यहां बहुत कुछ है. वह बोकारो के जैना मोड़ टांड मोहनपुर पंचायत का रहनेवाला है. 25 साल के आर्या ने 18 दिसंबर से पद यात्रा की शुरुआत जैना मोड़ से की है. अभी वह रांची के विभिन्न जगहों में घूम रहा है. शहर के गोस्सनर कॉलेज, जगरनाथ मंदिर को अपने कैमरे में कैद करने के बाद शनिवार को रातू किला जाना है. पूछने पर कहता है कि अपना झारखंड बहुत ही सुंदर है. जब कभी दूसरे शहर जाता हूं तो वहां के लोग पूछते हैं कि झारखंड में क्या है? ऐसे में मन में ख्याल आया कि क्यों ना अपने झारखंड को वीडियो के जरिये ही फि‍ल्माया जाए. और आज लोग इसे “फ्लाईंग आर्या” के नाम से जानते हैं. आर्या पैदल ही पूरे झारखंड को नाप देने की ठान ली है. वह जहां भी जा रहा है, वहां की खूबसूरती और खासियत को अपने मोबाइल फोन के कैमरे से रिकार्ड कर अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर रहा है. [caption id="attachment_519974" align="alignnone" width="1152"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/whatsapp-image-2023_01_06-at-11.23.43_367.jpg"

alt="बोकारो का फ्लाईंग आर्या" width="1152" height="648" /> बोकारो का फ्लाईंग आर्या[/caption]

आर्या फिजिक्स से कर रहा है ऑनर्स

आर्या 2020 में बोकारो के गवर्मेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज से ऑटोमोबाइल में डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी कर चुका है. वर्तामन में बोकारो के विस्थापित कॉलेज से फिजिक्स ऑनर्स की पढ़ाई कर रहा है और अभी तीसरे वर्ष में हैं.

वेडिंग फोटोग्राफी कर जुटाए हुए पैसे से कर रहे हैं पद यात्रा

आर्या कहता है कि फोटोग्राफी उनका पैशन है. पढ़ाई के साथ-साथ वेडिंग फोटोग्राफी भी करते हैं. इससे जो पैसा मिलता है, उसी से खर्च भी चलता है और वेडिंग सीजन में कमाए हुए पैसे से वह पद यात्रा कर रहा है. पूरा झारखंड घूम कर इसकी सुंदरता को फिल्माना चाहता है. इसे भी पढ़ें : TPC">https://lagatar.in/police-encounter-with-tpc-regional-commander-assav-ganjhu-squad-militants-gathered-to-carry-out-major-incident/">TPC

रिजनल कमांडर आक्रमण गंझू दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़, बड़ी घटना को अंजाम देने जुटे थे उग्रवादी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही