Search

 
 
 

बोकारो की नई डीसी जाधव विजया नारायण राव ने पदभार संभाला

 
Bokaro : बोकारो की नई डीसी जाधव विजया नारायण राव ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया. उपायुक्त कार्यालय में आयोजित समारोह में निवर्तमान डीसी कुलदीप चौधरी ने उन्हें चार्ज सौंपा. नई डीसी जेवीएन राव ने पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने जिले के विकास की निरंतरता बनाए रखेने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों से सहयोग की अपील की. कहा कि बोकारो की जनता का विश्वास, उम्मीदों को पूरा करने व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का पूरा प्रयास होगा. मौके पर डीडीसी कीर्ति श्री जी, अपर नगर आयुक्त सौरव कुमार भुवानिया, डीपीएलआर मेनका, अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, नजारत उप समाहर्ता कुमार कनिष्क, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-6-coal-and-one-iron-smugglers-arrested-in-katras-bike-and-pickup-seized/">धनबाद

: कतरास में 6 कोयला व एक लोहा तस्कर गिरफ्तार, बाइक व पिकअप जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही