Search

 
 
 

बोकारो के नए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार ने पदभार संभाला समेत 2 खबरें

 
Bokaro : बोकारो के नए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया. निवर्तमान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती ने उन्हें चार्ज सौंपा. प्रभार ग्रहण करने के बाद साकेत कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जिले के सुदूर गांवों में रहने वाले अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी. योजनाबद्ध तरीके से जनसंपर्क का दायरा बढ़ाते हुए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा. मौके पर सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह,लिपिक राकेश रंजन सिन्हा, संतोष कुमार चौरसिया, मो. सलाम, आशुतोष कुमार, मनोज सोरेन समेत अन्य कर्मी मौजूद थे. सभी ने निवर्तमान डीपीआरओ राहुल भारती को पुष्प गुच्छ देकर व शॉल ओढ़ाकर विदाई भी दी.

आरपीएफ ने रेल टिकटों की कालाबाजारी करते एक को पकड़ा

Bokaro : रेलवे सुरक्षा बल बोकारो व सीआईबी आद्रा की टीम ने सोमवार की दोपहर चास में छापेमारी कर रेलवे टिकट की कालाबाजारी करने वाले पान दुकानदार को पकड़ा. चास में जिला परिषद कार्यालय के निकट बजरंग पान दुकान में रेलवे टिकट की कालाबजारी की शिकायत पर छापामारी की. पान दुकान से चास निवासी प्रणव चौधरी के पुत्र सुमंत चौधरी उर्फ रवि चौधरी को 8800 रुपये के रेलवे टिकट के साथ पकड़ा गया. पोस्ट कमांडर आरके साव ने बताया कि रवि चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर एडिशनल रेलवे ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट धनबाद के कोर्ट में पेश किया जाएगा. छापेमारी में आरपीएफ बोकारो के पोस्ट कमांडर आरके साव, एएसआई पीके झा समेत जवान राजा कुमार, प्रमोद कुमार, आरएन साहू, निताय दास, सीआईबी आद्रा टीम के एएसआई संजय कुमार, एके महतो, अटल कुमार शामिल  थे. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/mini-factory-of-fake-english-liquor-busted-in-godda-two-arrested-including-3-santhal-news/">गोड्डा

में नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार समेत संथाल की 3 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही