Search

 
 
 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बोकारो के संजू बने थांग-टा के निर्णायक

 
Ranchi : मध्य प्रदेश में 30 जनवरी से 11 फरवरी तक आयोजित पांचवीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स की थांग-टा स्पर्धा के तकनीकी संचालन के लिए थांग-टा फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 25 सदस्यीय निर्णायकों की सूची जारी की है. इसमें झारखंड से बोकारो के संजू कुमार को शामिल किया गया है. संजू कुमार वर्ष 2011 से इस स्वदेशी खेल थांग-टा से जुड़े हैं. संजू कुमार ने बतौर खिलाड़ी कई राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया है. वर्तमान में थांग-टा फेडरेशन ऑफ इंडिया के अधिकृत निर्णायक हैं. थांग-टा की स्पर्धा मध्य प्रदेश के मंडला डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 8 से 10 फरवरी तक होगी.

मनोनयन पर इन्होंने प्रसन्नता जाहिर की

संजू कुमार के इस मनोनयन पर झारखंड थांग-टा संघ के अध्यक्ष रंजीत केशरी, सचिव मनोज शर्मा तथा कोषाध्यक्ष अनिल कुमार तुलस्यान के अलावा राजेश यादव, सूरज वर्मा, पवन बरनवाल, सुनील साव, कृष्णा कुमार शाव, विकाश कुमार, मृत्युंजय कुमार, ममता पांडे, सोनामोती कुमारी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है. इसे भी पढ़ें – बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-dc-inspected-evm-warehouse-2/">बोकारो

: डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही