Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला डीसी ऑफिस के पास देर रात बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, दो गंभीर

Advertisement
Advertisement
Sarikela : सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर डीसी ऑफिस के पास बुधवार की देर रात सड़क दुर्घटना हो गई. इस दुर्घटना में बोलेरो (जेएच-05सीक-3997) क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार आदित्यपुर निवासी विनय कुमार सिंह (49) व सोनारी निवासी हरिओम प्रसाद (49) गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद रोड एंबुलेंस से दोनों घायलों को उपचार के लिए सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु उन्हें जमशेदपुर के टीएमएच रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें : विधानसभा">https://wp.me/pd6imw-wuS">विधानसभा

समिति ने सड़कों की स्थिति व वाहनों की क्षमता पर विभाग से मांगी रिपोर्ट
घटना की सूचना के अनुसार विनय और हरिओम अपने बोलेरो से टाटा की ओर से सरायकेला जा रहे थे, कि इसी दौरान सरायकेला डीसी ऑफिस के पास एक अज्ञात ट्रक ने अचानक ब्रेक मार दिया. इससे पीछे से आ रही बोलेरो की ट्रक से टक्कर हो गई. इसमें बोलेरो सवार दोनों बुरी तरह से घायल हो गए. जबकि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं. वहीं इधर घटना की सूचना मिलने के बाद सरायकेला पुलिस भी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी हासिल की. पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही