Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोलरो ने बाइक को मारी टक्‍कर, एक युवक की मौत, व‍िरोध में सड़क जाम

Keredari : केरेडारी-बड़कागांव मुख्य सड़क के एनटीपीसी गेट नंबर दो के पास बोलेरो ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. इलाज के क्रम में युवक की मौत हो गई. बताया जाता है कि युवक प्रभाकर सोनी (24 वर्ष ) पिता : राम कुमार सोनी उर्फ घनश्याम सोनी को बोलेरो-जेएच 02 बी एफ 8267 ने अपनी चपेट में ले लिया. जिस कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को परिजन इलाज के लिए हजारीबाग आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई.

आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने की सड़क जाम

युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को बड़कागांव-केरेडारी मुख्य सड़क को राजाबागी के समीप शव रख कर नौकरी व मुआवजा की मांग को लेकर जाम कर द‍िया. इसे भी पढ़ें : Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-impact-cm-took-cognizance-life-of-12-primitive-tribe-families-will-change-with-sick-tuna-sabar/">Lagatar

Impact : सीएम ने लिया संज्ञान, बीमार टुना सबर के साथ 12 आदिम जनजाति परिवारों का बदलेगा जीवन

त्रिवेणी सैनिक के बोलेरो ने मारी टक्कर, वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त

मृतक प्रभाकर सोनी के पिता राम कुमार सोनी उर्फ घनश्याम सोनी ने बताया कि उनके बेटे को टक्कर मारने के बाद चालक बोलेरो को हड़बड़ी में लेकर भागने का प्रयास किया. जिस कारण बोलेरो वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मृतक के पिता ने कहा कि बोलेरो वाहन में मिली डायरी से प्रमाणित होता है कि बोलेरो त्रिवेणी सैनिक कंपनी में चल रही है. त्रिवेणी कंपनी ने अब तक कई मां की गोद और कई मह‍िलाओं की मांग सूनी कर चुका है. त्रिवेणी कंपनी के लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपनी कंपनी से निकाले जाने की बात कह सफाई दे दी. सड़क जाम की सूचना पर केरेडारी थाना प्रभारी साधन चंद्र गोरई और केरेडारी सीओ राकेश तिवारी, सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार और भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शेर सिंह जाम स्थल पर पहुंचे और सरकारी मुआवजा की घोषणा पर शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भिजवाया.

अंधाधुंध चलते हैं कोल कंपनियों के वाहन

वहीं गर्री मुखिया ने बताया कि इस क्षेत्र में कोल कंपनियों की गाड़ियां अंधाधुंध चलती है. किसी कंपनियों का अपना निजी रोड नहीं होने के कारण यह दुर्घटनाएं होते रहती है. मृत युवक के पिता रामकुमार सोनी उर्फ घनश्याम सोनी ने केरेडारी थाना को लिखित आवेदन देकर बोलेरो चालक और वाहन मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. इसे भी पढ़ें : पहले">https://lagatar.in/first-the-co-carried-the-sand-then-the-vehicle-was-seized-the-victim-reached-the-cms-house-to-commit-suicide-with-the-whole-family/">पहले

सीओ ने बालू ढुलाया, फिर हो गया गाड़ी जब्त, पूरे पर‍िवार के साथ आत्‍मदाह करने सीएम आवास पहुंचा पीड़‍ित (video)
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही