Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो से चोरी हुई बोलेरो बिहार के वैशाली से बरामद, एक गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Bokaro : बोकारो से चोरी हुई बोलेरो गाड़ी को बिहार के वैशाली जिला से बोकारो पुलिस ने बरामद कर ल‍िया है. घटना में संलिप्त एक अपराधी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बता दें क‍ि बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक निवासी रीता देवी की बोलेरो संख्या JH09J/5133 बीते 30 अप्रैल को आवास के बाहर खड़ी थी. 30 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने गाड़ी को उनके आवास से चुरा लिया. गाड़ी चुराने के बाद गाड़ी को बिहार के वैशाली जिला अंतर्गत महुआ थाना के छतवारा में राजीव कुमार नामक व्यक्ति को सौंप दी गई थी. जिसके बाद से पुलिस वाहन बरामदगी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की. मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि जरीडीह थाना क्षेत्र से 25 मई को एक वाहन की चोरी की गई थी, जिसके अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. घटना में गिरफ्तार अजीत कुमार साहनी व शिवम कुमार ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था क‍ि बालीडीह से चुराई गई बोलेरो को वैशाली में बेचा गया है. इस स्वीकारोक्ति बयान के बाद पुलिस ने एसआईटी टीम का गठन किया तथा गठित एसआईटी टीम बिहार के लिए रवाना हुई. जहां छापेमारी करने के बाद राजीव कुमार के आवास पर खड़ी चोरी की बोलेरो को पुलिस ने बरामद कर राजीव को भी गिरफ्तार कर बोकारो ले आई. डीएसपी ने बताया कि गठित एसआईटी टीम एसपी चंदन कुमार झा के निर्देश पर लगातार वाहन चोरों के खिलाफ अभियान चला रही है. अभियान के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है. इसे भी पढ़ें : अंकिता">https://lagatar.in/ankita-murder-case-compensation-of-10-lakhs-cm-seeks-report-from-dgp-soon/">अंकिता

हत्याकांड: 10 लाख का मुआवजा, सीएम ने डीजीपी से जल्द मांगी रिपोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही