Vishnugarh : विष्णुगढ़ में मंगलवार की रात हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि निमियाघाट के माकन से एक परिवार बोलेरो से विष्णुगढ़ के गोलगो भेलवार जा रहा था. इसी दौरान नवादा कर्बला चौक में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक बीआर 21जीबी 9367 से बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में आरती कुमारी (12वर्ष) पिता : छोटेलाल मरांडी तथा गुलाब महतो (80वर्ष) पिता स्व : बुधन महतो की मौत हो गई. वहीं लीलो महतो, रोहित महतो, उमेश कुमार महतो, संदीप कुमार, मूरत महतो, चमेली कुमारी, प्रेमचन्द महतो समेत कई लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया है. वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. (हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">(हजारीबाग
की खबरों के लिए यहां क्लिक करें) इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-two-security-personnel-caught-with-ganja-in-central-jail-suspended/">हजारीबाग
: सेंट्रल जेल में दो सुरक्षाकर्मी गांजा के साथ पकड़ाये, दोनों बर्खास्त [wpse_comments_template]
बोलेरो-ट्रक में टक्कर, दो की मौत, कई घायल

Leave a Comment