Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली, खदानों का कामकाज देख कर रह गए दंग

Dhanbad: धनबाद (Dhanbad)  बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली को रविवार 24 जुलाई को धनबाद पहुंचे. उन्होंने बीसीसीएल की भूमिगत कोयला खदान मुनीडीह और बस्ताकोला की राजापुर परियोजना की खदान देखी और हैरान रह गए. मजदूरों को जमीन के नीचे काम करता देख कुछ पल के लिए हक्का-बक्का हो गए.

  मजा आ गया, रोमांच भरा अनुभव

संवाददाताओं से कहा कि मजा आ गया. उनके लिए यह रोमांच पैदा करने वाला अनुभव रहा. इस अनुभव को समेट कर साथ ले जाएंगे. उन्होंने खदान में काम करनेवालों की भूरि-भूरि प्रशंसा की. कोयलाचंल की तरीफ करते हुए कहा कि यहां फिल्म जगत के लिए भी असीम संभावनाएं है. फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को कोयलांचल पर केंद्रित कर फिल्में बनानी चाहिए. उनके साथ जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह भी थे.

  मुनीडीह में गाजे-बाजे के साथ हुआ स्वागत

इससे पूर्व मुनीडीह पहुंचने पर जमसं के क्षेत्रीय सचिव सह दुबराजडीह पंचायत के मुखिया रमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गेट पर गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया. क्षेत्रीय जीएम जेएस माहापात्रा ने भी अपने कार्यालय में गर्मजोशी से आदित्य पंचोली व सिद्धार्थ गौतम का अभिनंदन किया. वही अभिनेता आदित्य राजापुर परियोजना में आग के बीच कोयला उत्पादन होता देख दंग रह गए. उन्होंने अधिकारी एवं कर्मियों से कोयला उत्पादन की तकनीक तथा मशीन के बारे में जानकारी ली.

  कोलियरी अधिकारी-कर्मियों ने दी कई जानकारी

परियोजना व्यूपइंट से कोयला उत्पादन एवं डिस्पैच को देखा. मौके पर बीसीसीएल के एरिया इंजीनियर (इएण्ड एम) आरआर करण, मैनेजर एसके पांजा, सीताराम राउत के अलावा संघ के मुखिया बिजेंद्र उर्फ बिजय पासवान, मुखिया प्रतिनधि विकास चौधरी, विजय प्रसाद, दीपक वाघेला, बामदेव सिंह, मुखिया विनोद सिंह, अजय सिंह, प्रीतम सिंह, बसंत नारायण सिंह, सुमित सिंह चौधरी, अजय सिंह, संजय सिंह, टिंकू भारद्वाज, चंदन सिंह, राहुल सिंह, मंटू चौधरी, आदित्य राय, विनोद सिन्हा, राज किशोर सिंह, चंदन मिश्रा, उदय सिंह, करण सिंह, तारा लाल सिंह पंकज सिंह, अमर भारद्वाज, वीके पांडेय, रंजीत सिंह सहित दर्जनों कर्मी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-news-11-india-owner-arup-chatterjee-also-cheated-former-zip-chairman-of-ten-lakh-rupees/">धनबाद:

न्यूज 11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी ने पूर्व जिप अध्यक्ष से भी ठगे दस लाख रुपये [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही