Search

 
 
 

बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar की कोरोना रिपोर्ट भी आयी पॉजिटिव

 
LagatarDesk: बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. Akshay Kumar ने इ  बात की जानकारी ट्वीट करके दी है. साथ ही उन्होंने अपने होम क्वारंटीन होने की जानकारी भी दी है. Akshay लगातार डॉक्टर्स के संपर्क में हैं. इसे भी पढ़ें: ट्विस्ट">https://english.lagatar.in/tv-serial-sasural-simar-ka-returning-with-twist-and-turns/45234/">ट्विस्ट

एंड टर्न्स के साथ लौट रहा है टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’

Akshay Kumar ने किया ट्वीट

Akshay Kumar ने ट्वीट कर कहा- `आप सभी को बताना चाहता हूं कि आज सुबह मेरी कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. सभी प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. मैं घर पर ही क्वारंटीन हूं. और सभी जरूरी मेडिकल केयर ले रहा हूं. मैं निवेदन करता हूं कि जो लोग भी मेरे संपर्क में आये हैं वे अपना कोविड टेस्ट करवाएं और अपना ध्यान रखें. जल्द ही एक्शन में वापस लौंटूंगा`.

रामसेतु की शूटिंग

इन दिनों Akshay Kumar अपनी आने वाली फिल्म `रामसेतु` की शूटिंग में व्यस्त थे. ऐसे में अब अभिनेता शूटिंग से ब्रेक लेकर घर पर क्वारंटीन हो गये हैं. इसके साथ ही Akshay Kumar ने अपने कॉन्टैक्ट में आये सभी लोगों से टेस्ट कराने और सावधानी बरतने की अपील की है. हाल ही में Akshay Kumar ने रामसेतु में अपना लुक फैंस के साथ शेयर किया था. https://english.lagatar.in/wp-content/uploads/2021/03/akshay.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मुंबई में  बढ़ा कोरोना का प्रकोप

महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. इस वायरस की चपेट में अभी तक बहुत सेलेब्स आ चुके हैं. हाल ही में Sanjay Leela Bhansali, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt और Amir Khan ने भी कोरोना की पुष्टी की थी. इसे भी पढ़ें: पीएम">https://english.lagatar.in/adhir-ranjan-chaudhary-appeals-to-election-commission-pm-modi-using-vvip-aircraft-in-election/45248/">पीएम

मोदी चुनाव में कर रहे VVIP एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल, अधीर रंजन चौधरी ने लगायी चुनाव आयोग से गुहार

FWICE ने लॉकडाउन नहीं लगाने की अपील

हाल ही में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने मुख्यमंत्री को खत लिखकर फिर से लॉकडाउन नहीं लगाये जाने की गुजारिश की है. इस खत में FWICE ने‌ कहा है कि पिछले साल लगाये गये लॉकडाउन से फिल्म इंडस्ट्री को भारी नुकसान झेलना पड़ा था और लाखों मजदूरों, टेकनिशियन और कलाकारों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया था.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही