Search

 
 
 

मणिपुर की घटना पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा, आशुतोष राणा, अक्षय कुमार, र‍ितेश देशमुख ने की घटना की निंदा

 
Lagatar Desk: मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई हैवानियत का पूरे देश में विरोध हो रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना की निंदी की है. वहीं इस घटना से बॉलीवुड में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है. कई सेलेब्स ने भी इस घटना की घोर निंदा की है. आशुतोष राणा, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख ने ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है.   आशुतोष राणा ने मणिपुर की घटना पर ट्वीट करते हुए लिखा. "इतिहास साक्षी है जब भी किसी आतातायी ने स्त्री का हरण किया है या चीरहरण किया है उसकी क़ीमत संपूर्ण मनुष्य ज़ाति को चुकानी पड़ी है. जैसे सत्य, तप, पवित्रता और दान ‘धर्म’ के चार चरण होते हैं वैसे ही ‘लोकतंत्र’ के भी विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका व पत्रकारिता रूपी चार चरण होते हैं. लोकतंत्र के इन चारों स्तंभों को एक दूसरे के साथ लय से लय मिलाकर चलना होगा तभी वे लोक को अमानुषिक कृत्यों के प्रलय के ताप से मुक्त कर पाएंगे. अब समय आ गया है जब सभी राजनीतिक दलों और राजनेताओं को, मीडिया हाउसेस व मीडिया कर्मियों को अपने मत-मतान्तरों, एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोपों को भूलकर राष्ट्र कल्याण, लोक कल्याण के लिए सामूहिक रूप से उद्यम करना होगा क्योंकि ये राष्ट्र सभी का है, सभी दल और दलपति देश और देशवासियों के रक्षण, पोषण, संवर्धन के लिए वचनबद्ध हैं. हमें स्मरण रखना चाहिए- स्त्री का शोषण, उसके ऊपर किया गया अत्याचार, उसका दमन, उसका अपमान आधी मानवता पर नहीं बल्कि पूरी मानवता पर एक कलंक की भाँति है"

अक्षय कुमार और रितेश देशमुख ने भी की घटना की निंदा

अक्षय कुमार ने भी ट्वीट कर आरोपियों को सजा देने की मांग की है. उन्होंने लिखा "मणिपुर में मह‍िलाओं के साथ हुई ह‍िंसा को देख हि‍ल गया हूं. मैं उम्‍मीद करता हूं कि इन आरोप‍ियों को ऐसी सजा म‍िले कि भव‍िष्‍य में कोई भी ऐसे घटना को दोबारा अंजाम देने के बारे में भी न सोचे" वहीं र‍ितेश देशमुख ने भी ट्वीट कर कहा कि "मणिपुर का वीडियो देख स्‍तंब्‍ध हूं. मैं गुस्‍से से भरा हुआ हूं. ऐसे अपराध को करने वाला कोई भी आदमी बचना नहीं चाहिए". कई बॉलीवुड स्टार्स ने ट्वीट कर इस घटना की निंदा करते हुए आरोपियों को सजा देने की मांग की है. इसे भी पढ़ें-मनी">https://lagatar.in/money-laundering-case-former-cm-madhu-koda-vinod-sinha-and-anil-vastavade-appear-in-ed-court/">मनी

लॉन्ड्रिंग मामला : पूर्व CM मधु कोड़ा, विनोद सिन्हा और अनिल वास्तवडे ED कोर्ट में पेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही