Search

 
 
 

यौन उत्पीड़न मामले में मशहूर बॉलीवुड कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को मिली जमानत

 
मशहूर बॉलीवुड कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को स्थानीय मजिस्ट्रेट ने यौन उत्पीड़न मामले में जमानत दे दी. बता दें कि गणेश आचार्य के खिलाफ फरवरी 2020 में सहायक कोरियोग्राफर की पिटाई करने का मामले को लेकर अंबोली थाने में मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में गणेश आचार्य को कभी गिरफ्तार नहीं किया गया और अदालत में पेश होने के बाद ही उन्हें जमानत दे दी गई. इसे भी पढ़ें- रणबीर">https://lagatar.in/ranbir-kapoors-shamshera-trailer-released-sanjay-dutt-looks-dangerous-in-the-role-of-inspector/">रणबीर

कपूर की फिल्म Shamshera का ट्रेलर रिलीज, दरोगा के किरदार में खतरनाक दिखे संजय दत्त

कई फिल्मों में अभिनय भी कर चुकें  हैं गणेश आचार्य 

1990 के दशक की शुरुआत में ही गणेश ने सहायक कोरियोग्राफर के रुप में अपने करियर की शुरुआत की थी. अपनी पहली फिल्म अनाम में काम किया जो 1992 में सिनेमा घरों में आयी थी. फिल्म लज्जा जो 2001 में आयी थी उसमें "बड़ी मुश्किल" गीत पर  काम के लिए उनकी खूब तारीफ हुई. हालांकि बाद में उसने कई फिल्मों में अभिनय भी किया. गणेश आचार्य पर  शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 26 जनवरी 2020 को अंधेरी में इंडियन फिल्म एंड टोलिविजन कोरियोग्राफर्स एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में उनके साथ मारपीट की थी. वहीं महिला ने दावा किया था कि वह जब भी आचार्य के कार्याकल में मिलने गईं तो गणेश आचार्य ने अश्लील वीडियो देखने के लिए बाध्य किया. महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि आचार्य ने अन्य महिलाओं का भी यौन शोषण किया. हालांकि कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने सभी आरोपों से इनकार किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही