Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत हुई कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटीन

LagatarDesk : कोरोना महामारी की दूसरी लहर हाहाकार मचा रही है. केवल आम आदमी ही नहीं बॉलीवुड सिलेब्स भी इससे अछूते नहीं है. बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस कंगाना रनौत भी कोरोना पॉजिटिव हो गयी है. कंगना को बॉलीवुड की झांसी की रानी के नाम से भी जाना जाता है. कंगना ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आयी है. कंगना ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है. उन्होंने बताया कि वो डॉक्टर्स की सलाह ले रही हैं.

https://www.instagram.com/p/COmVsjTBQ9e/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="13" style="background:#FFF;border:0;border-radius:3px;margin: 1px;max-width:540px;min-width:326px;padding:0;width:99.375%">
https://www.instagram.com/p/COmVsjTBQ9e/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

style="background:#FFFFFF;line-height:0;padding:0 0;text-align:center;text-decoration:none;width:100%" target="_blank" rel="noopener">
View this post on Instagram

https://www.instagram.com/p/COmVsjTBQ9e/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

style="color:#c9c8cd;font-family:Arial,sans-serif;font-size:14px;font-style:normal;font-weight:normal;line-height:17px;text-decoration:none" target="_blank" rel="noopener">A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

हिमाचल जाने के लिए कराया था टेस्ट

कंगना रनौत ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की. उन्होंने लिखा कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें थकावट और कमजोरी महसूस हो रही थी. कंगना ने हिमाचल जाने के लिए कल कोरोना टेस्ट करवाया था. जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है.

दो दिन पहले उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया गया

हाल ही में कंगना">https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%95%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%A8%E0%A4%BE_%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A3%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A4%A4">कंगना

रनौत का ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है. उनपर ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है. कंगना ने बंगाल चुनाव को लेकर ट्वीट किया  था. उन्होंने बंगाल हिंसा के खिलाफ अपनी राय रखी थी. उन्होंने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाया था. जिसके बाद उनके अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया.

FIR भी है दर्ज

 कुछ दिन पहले कंगना रनौत के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता ऋजु दत्ता  ने कोलकाता के उल्टाडांगा थाने में FIR दर्ज करवाई थी. उनपर हेट स्पीच देने के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. इसके साथ ही एक्ट्रेस पर आरोप है कि उन्होंने बंगाल में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की छवि खराब करने का काम किया है.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही