Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बॉलीवुड के जाने माने संगीतकार श्रवण राठौड़ का हार्ट अटैक और मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से मौत

Advertisement
Advertisement

LagatarDesk: गुरुवार को 66 साल के संगीतकार श्रवण राठौड़ की मौत हो गई है. दिवंगत संगीतकार श्रवण राठौड़ कोरोना के इलाज के लिए मुंबई के एस. एल. रहेजा अस्पताल में भर्ती हुए थे. गुरुवार को हार्ट अटैक और मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से मौत से हुई थी. ये जानकारी श्रवण राठौड़ के बड़े बेटे संजीव राठौड़ ने दी. हाल ही में श्रवण हरिद्वार के कुंभ मेले में शामिल हुए थे. वहां से मुंबई लौटने के बाद से ही उनकी तबीयत काफी बिगड़ गयी थी.

शरीर के कई अंग नहीं कर रहे थे काम

संजीव राठौड़ ने बताया- `हरिद्वार से लौटने के बाद मेरे पापा को सांस लेने में काफी दिक्कत आ रही थी. और उन्हें काफी कमजोरी भी महसूस हो रही थी. ऐसे में हमने उन्हें एस. एल. रहेजा अस्पताल में दाखिल कराया था. यहां भर्ती कराने के बाद उनके कोरोना संक्रमित होने की खबर आयी थी. और उनके शरीर के कई अंग ठीक से काम नहीं कर रहे थे. इन्हीं सभी बीमारियों के कारण उनकी मौत हो गयी`.

विमला देवी राठौड़ और संजीव राठौड़ भी हैं कोरोना संक्रमित

संजीव ने यह भी बताया कि श्रवण को कोरोना के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वे खुद और उनकी मां विमला देवी राठौड़ भी कोरोना की चपेट में आ गये थे. उन्होंने बताया- `पापा का रिजल्ट कोरोना पॉजिटिव आया तो डॉक्टरों ने मुझे, मेरे भाई और मेरी मां को भी कोरोना का टेस्ट कराने के लिए कहा था. टेस्ट में मैं और मेरी मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. और भाई का कोरोना रिपोर्ट नेगेटीव आया.

सोसाइटी में होम आइसोलेशन के लिए बनाये गये हैं कड़े नियम

इस वक्त श्रवण के बड़े बेटे और पत्नी का इलाज मुंबई के अंधेरी स्थित सेवन हिल्स अस्पताल में चल रहा है. साथ ही छोटे बेटे दर्शन घर पर आइसोलेशन में हैं. बड़े बेटे संजीव ने बताया- `होम आइसोलेशन को लेकर हमारी सोसायटी ने भी सख्त नियम बना रखे हैं. लेकिन पिता की मौत के बाद सोसायटी से गुजारिश की है कि वे थोड़ी रियायत बरतते हुए दर्शन को अस्पताल की तमाम फॉर्मैलिटीज पूरी करने के लिए जाने दें`.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही