Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : पुंदाग में दुकान से बम बरामद, किया गया डिफ्यूज

Ranchi : पुंदाग ओपी इलाके में एक दुकान से फिर बम बरामद किया गया है. हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा और पुदांग ओपी प्रभारी ने छापेमारी के दौरान एक दुकान से बम बरामद किया, जिसे जगुआर की बीडीएस टीम ने डिफ्यूज कर दिया. बम मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है.

पिछले सप्ताह सुखदेव नगर इलाके में मिला था बम

सुखदेव नगर इलाके में पिछले सप्ताह पुलिस ने पिंटू नामक व्यक्ति के घर से बम बरामद किया था. आरोपी के पास से एक पिस्टल और गोलियां भी बरामद की गयी थी. सुखदेव नगर इलाके से बरामद बम को डिफ्यूज कर दिया गया था और आरोपी को जेल भेज दिया गया था. यह दूसरी घटना है जब पुंदाग ओपी क्षेत्र में बम बरामद हुआ है.
इसे भी पढ़ें – जमीन">https://lagatar.in/establish-dc-regular-revenue-courts-settle-land-related-cases-will-review-again-after-3-months-hemant-soren/">जमीन

से जुड़े केस निपटारे के लिए डीसी लगाएं नियमित राजस्व कोर्ट, 3 माह बाद फिर करेंगे समीक्षा : हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही