Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कनाडा: टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास के पास सूटकेस में मिला बम, एक अरेस्ट

Advertisement
Advertisement
Lagatar Desk: कनाडा के टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास के पास एक संदेहास्पद पैकेज मिला. इसमें बम होने की खबर थी, जिसे बाद उसे दूर ले जाकर नष्ट कर दिया गया. मंगलवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) की यह घटना बतायी जा रही है.

दूतावास की बिल्डिंग को कराया गया खाली

रिपोर्ट्स के अनुसार, ये पैकेज ब्लर स्ट्रीट के पास मिला था. इसी स्ट्रीट पर भारत का वाणिज्य दूतावास के अलावा अन्य दूतावास की बिल्डिंग और मीडिया ऑफिस भी है. घटना के बाद भारतीय वाणिज्य दूतावास की पूरी बिल्डिंग को खाली करा लिया गया. पुलिस पहले से ही कथित बम की धमकी की जांच कर रही थी, हालांकि इसमें ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है.

सूटकेस में पड़ा मिला बम

टोरंटो पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  सड़क पर एक सूटकेस पड़ा हुआ था. जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो वहां रोड ब्लॉक कर दिया गया. उसके बाद बम डिफ्यूज करने वाली टीम को बुलाया गया. इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें-पंजाब">https://lagatar.in/punjab-channi-announces-to-write-off-electricity-bill-of-2-kw-kejriwals-plan-punctures/">पंजाब

: चन्नी ने की 2 किलोवॉट वालों का बिजली बिल माफ करने की घोषणा, केजरीवाल का मंसूबा पंक्चर!    
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही