Search

 
 
 

ईरान टू चीन विमान में बम की खबर, भारत में नहीं मिली लैंडिंग की अनुमति, दो सुखोई किये तैनात

 
New Delhi : ईरान से चीन की ओर जा रहे महान एयरलाइंस के यात्री विमान में बम की खबर मिलने से हड़कंप मच गया है. अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है कि जहाज में विस्फोटक मौजूद है या नहीं. फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं और विमान की गतिविधियों पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं. फ्लाइट रेडार 24 का डेटा बताता है कि दिल्ली-जयपुर हवाई क्षेत्र में आने के बाद प्लेन की ऊंचाई कम हुई थी. इधर, भारतीय पक्ष ने भी कार्रवाई करते हुए सुखोई विमान को तैनात कर दिया. जानकारी के मुताबिक फिलहाल फ्लाइट बांग्लादेश के एयरस्पेस में है. यह विमान अगले दो घंटे में चीन के एयरपोर्ट पर लैंड करेगा. हालांकि विमान करीब 2 घंटे से ज्यादा से हवा में घूमता रहा.

फ्लाइट के पीछे सुखोई विमान को भेजा गया

फ्लाइट में बम होने की सूचना से हलचल मच गई. सूचना मिलने के दौरान फ्लाइट दिल्ली के आस-पास थी. ऐसे में फ्लाइट के पायलट ने दिल्ली एयरपोर्ट से इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी. सुरक्षा कारणों की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट ने फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी. लंबे वक्त तक हवा में ही इंतजार करने के बाद फ्लाइट चीन की ओर रवाना हो गई है. दिल्ली एयरपोर्ट ने जयपुर अलर्ट को भी जारी किया था. हालांकि जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग की परमिशन नहीं मांगी गई थी. खबर मिलने पर फ्लाइट के पीछे सुखोई विमान को भेजा गया.
इसे भी पढ़ें : पंजाबी">https://lagatar.in/deadly-attack-on-punjabi-singer-alfaz-hospitalized-in-critical-condition/">पंजाबी

सिंगर अल्फाज पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

भारतीय वायुसेना भी अलर्ट हो गई थी

कहा जा रहा है कि विमान में बम की खबर गलत हो सकती है. लाहौर एटीसी की तरफ से जानकारी मिलने के बाद ही भारतीय वायुसेना भी अलर्ट हो गई थी. खास बात है कि यह घटना ऐसे समय पर हुई जब राजस्थान के जोधपुर में लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर यानी LCH के वायुसेना में शामिल होने की प्रक्रिया चल रही थी. जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद थे.

45 मिनट तक फ्लाइट दिल्ली के एयरस्पेस में रही

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महान एयरलाइंस का विमान W-581 तेहरान से चीन के ग्वांगझू एयरपोर्ट की ओर रवाना हुआ था. जब यह अपने रास्ते पर था, तब इसमें बम होने की सूचना मिली. इस दौरान फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने दिल्ली एटीएस से इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी. लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से फ्लाइट को लैंडिंग की परमिशन नहीं दी गई. सुबह करीब 9.30 पर परमिशन मांगी गई थी. इसके बाद करीब 45 मिनट तक फ्लाइट दिल्ली के एयरस्पेस में रही है. लंबे इंतजार के बाद फ्लाइट अपने रूट पर डायवर्ट कर दी गई.
इसे भी पढ़ें : गृह">https://lagatar.in/home-department-order-624-posts-will-be-appointed-in-state-jails/">गृह

विभाग का आदेश, राज्य के जेलों में 624 पदों पर होगी नियुक्ति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही