नागपुर से कोलकाता जा रही फ्लाइट Raipur : नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट की आज सुबह रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी. बताया जा रहा है कि एक यात्री ने क्रू को कॉल कर फ्लाइट में बम की सूचना दी. इसके बाद पायलट को जानकारी दी गयी. उस समय रायपुर एयरपोर्ट नजदीक था. इसलिए पायलट ने एटीसी से संपर्क कर फ्लाइट को रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया. एयरपोर्ट पुलिस की निगरानी में फ्लाइट की जांच की गयी. लेकिन फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. वहीं यात्रियों और उनके सामानों की भी तलाशी ली गयी. लेकिन कुछ भी नहीं मिला है. इसके बाद इंडिगो फ्लाइट कोलकाता के लिए रवाना हो गया. रायपुर के सीएसपी लंबोदर पटेल ने इस बात की जानकारी दी. बताया कि क्रू को जिस यात्री ने कॉल किया था, उससे पूछताछ की जा रही है. इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जायेगी. मिली जानकारी के अनुसार विमान में करीब 187 यात्री सवार थे. https://twitter.com/PTI_News/status/1856929510706614494
इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
Last Updated: Nov 14, 2024 12:00 AM (IST)