Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साउथ दिल्ली के अमृता स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को घर भेजा गया

Delhi : साउथ दिल्ली के पुष्प विहार इलाके में स्थित अमृता स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद स्कूल को जल्दी-जल्दी खाली कराया गया.  स्कूल के बच्चों को घर भेज दिया गया है. स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस और बॉम्ब स्क्वॉड टीम स्कूल पहुंची और जांच में जुट गयी. फिलहाल कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है. सर्च ऑपरेशन जारी है. यह पहली बार नहीं है, जब किसी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इससे पहले भी साउथ दिल्ली में कई स्कूलों को धमकी भरे मेल मिल चुके हैं. (पढ़ें, चक्रवाती">https://lagatar.in/effect-of-cyclonic-storm-moka-it-will-rain-with-strong-winds-in-north-east-bihar-for-the-next-two-days/">चक्रवाती

तूफान मोका का असर, अगले दो दिनों तक उत्तर-पूर्वीं बिहार में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश!)

पहले भी दिल्ली के कई स्कूल को बम से उड़ाने की मिल चुकी है धमकी

इससे पहले 26 अप्रैल को दिल्ली के मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ई-मेल के जरिए किसी शख्स ने यह धमकी दी थी. धमकी मिलने के बाद स्कूल अफरा-तफरी मच गयी थी. स्कूल प्रबंधन ने जल्दी-जल्दी स्कूल को खाली कराया था. हालांकि बाद में पता चला था कि यह धमकी अफवाह थी. इससे पहले 12 अप्रैल को दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी थाना क्षेत्र के इंडियन स्कूल में ही एक स्कूल में बम की धमकी मिली थी. यह धमकी भी ई-मेल के जरिए ही भेजी गयी थी. आनन-फानन में पूरे स्कूल को खाली कराया गया था. बॉम्ब स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची थी. लेकिन यह धमकी भी महज अफवाह थी. इसे भी पढ़ें : आरएसएस">https://lagatar.in/rss-chief-mohan-bhagwats-four-day-jharkhand-tour-from-today/">आरएसएस

प्रमुख मोहन भागवत का चार दिवसीय झारखंड दौरा आज से
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही