NewDelhi : दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. छह स्कूलों को देर रात 12 बजकर 54 मिनट पर ई-मेल भेजकर बम से उड़ाने धमकी दी गयी है. जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें डीपीएस, मॉडर्न स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल और भटनागर इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं. श्रीनिवासपुरी के कैम्ब्रिज स्कूल ने सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर और अमर कॉलोनी के DPS स्कूल ने 6 बजकर 35 मिनट पर ई-मेल देखा. इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम स्कूल पहुंची है और तलाशी ले रही है. अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. स्कूलों के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. सभी स्कूलों के बाहर भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात हैं.
https://twitter.com/AHindinews/status/1867400015469326557 https://twitter.com/AHindinews/status/1867409497016479886 ई-मेल का जवाब देने और मांगों को पूरी करने की बात कही
जानकारी के अनुसार, छह स्कूलों को देर रात 12 बजकर 54 मिनट पर ई-मेल भेजकर बम से उड़ाने धमकी दी गयी है. ईमेल में कहा गया है कि आपके स्कूल परिसर में कई विस्फोटक रखे गये हैं. मुझे यकीन है कि आप सभी स्कूल परिसर में प्रवेश करते समय अपने छात्रों के बैग की बार-बार जांच नहीं करते हैं. बम इमारतों को नष्ट करने और लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए पर्याप्त है. धमकी देने वाले ने ईमेल में लिखा है कि हमें पता चला है कि 13 और 14 दिसंबर को पैरेंट्स-टीचर मीटिंग होने वाली है. एक स्कूल में खेल दिवस को लेकर मार्चिंग हो रहा है. धमकी देने वाले ने ई-मेल का जवाब देने और मांगों को पूरी करने की बात कही है. उसने ऐसा नहीं करने पर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी है.
चार दिन पहले 40 स्कूलों को मिली थी बम से उड़ाने की धमकी
बता दें कि 4 दिन पहले 9 दिसंबर को भी राजधानी दिल्ली के 40 नामी स्कूलों को एक साथ बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी. सभी स्कूलों को ईमेल के जरिये धमकी दी गयी थी. इसके बाद स्कूल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सभी बच्चों को वापस घर भेज दिया था. जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, उनमें आरकेपुरम स्थित डीपीएस स्कूल, जीडी गोयनका, मदर मैरी ब्रिटिश स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल और कैंब्रिज स्कूल सहित 40 स्कूल शामिल थे. धमकी देने वाले ने ब्लास्ट रोकने के एवज में 30 हजार डॉलर (करीब 25 लाख) की डिमांड की थी.
Leave a Comment