Search

बॉम्बे हाईकोर्ट ने टीआरपी छेड़छाड़ मामले में अर्णब की राहत पांच मार्च तक बढ़ाई

 Mumbai  :  बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा टीआरपी से छेड़छाड़ के मामले में रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी व अन्य को पूर्व में दी गयी राहत पांच मार्च तक बढ़ा दिये जाने की खबर है. यह राहत रिपब्लिक टीवी संचालित करने वाली एआरजी आउटलायर मीडिया के अन्य कर्मचारियों को मिली है.  इन सभी को दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की गयी है. जान लें कि ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट (टीआरपी) के हेरफेर की शिकायत दर्ज कराई थी.  आरोप था कि विज्ञापनदाताओं से ज्यादा राजस्व जुटाने के लिए कुछ टीवी चैनलों ने टीआरपी नंबर के साथ छेड़छाड़ की है हाईकोर्ट ने टीआरपी मामले में मुंबई पुलिस की जांच को चुनौती देने वाली एआरजी की याचिका पर सुनवाई स्थगित करने के बाद अंतरिम राहत प्रदान की. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-sitaram-yechury-said-mamata-can-join-hands-with-bjp-in-the-state-of-hung-assembly/26658/">पश्चिम

बंगाल : सीताराम येचुरी का बयान, त्रिशंकु विधानसभा की हालत में भाजपा से हाथ मिला सकती हैं ममता

महाराष्ट्र सरकार के वकील  सिब्बल ने समय मांगा

महाराष्ट्र सरकार के अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने समय मांगते हुए कहा कि पुलिस के आरोप पत्र के बाद पिछले सप्ताह दाखिल जवाबी हलफनामे में कई नये दस्तावेज शामिल किये गये हैं. ये इस याचिका का हिस्सा नहीं हैं. सिब्बल ने कहा कि उन्हें नये दस्तावेज देखने के लिए समय चाहिए, कहा कि एआरजी की ओर से पेश  वकील हरीश साल्वे को इन दस्तावेजों के आधार पर दलीलें नहीं देनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : ग्रीस">https://lagatar.in/greeces-pentapostagma-website-claims-turkey-engaged-in-sending-mercenaries-in-kashmir/26625/">ग्रीस

की पेंटापोस्टाग्मा वेबसाइट का दावा, कश्मीर में भाड़े के लड़ाकों को भेजने में जुटा तुर्की

पांच मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये  सुनवाई 

अर्नब  गोस्वामी और अन्य को अगली तारीख तक अंतरिम राहत जारी रखने के सिब्बल के बयान को स्वीकार करने के बाद अदालत ने सुनवाई स्थगित कर दी.  न्यायमूर्ति एसएस शिंदे और न्यायमूर्ति मनीष पितले की पीठ ने कहा कि वह पांच मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये अंतरिम राहत की अर्जी पर आगे सुनवाई करेगी. साथ ही बेंच पुलिस की जांच को चुनौती और जांच सीबीआई या किसी अन्य स्वतंत्र एजेंसी को सौंपने के अनुरोध को लेकर एआरजी की मुख्य अर्जी पर 16 मार्च को सुनवाई करेगी. बता दें कि  एआरजी मीडिया और गोस्वामी ने पिछले साल बॉम्बे हाईकोर्ट में कई याचिकाएं दायर कर टीआरपी मामले में कई तरह की राहत देने का अनुरोध किया था. इसे भी पढ़ें :  देश">https://lagatar.in/case-of-anti-national-and-inflammatory-messages-supreme-court-issued-notice-to-central-government-and-twitter/26574/">देश

विरोधी और भड़काऊ मैसेज का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने  केंद्र सरकार और ट्विटर को नोटिस जारी किया

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में भी पांच मार्च को सुनवाई

हाई कोर्ट की इसी पीठ ने गोस्वामी की एक और याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी जिसमें उन्होंने आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने के 2018 के मामले में अपने खिलाफ दर्ज मामले को खारिज करने का अनुरोध किया है. इस याचिका पर भी पांच मार्च को सुनवाई होगी। गोस्वामी और दो अन्य पर इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//