Search

 
 
 

धनबाद के गुरु नानक कॉलेज में 20 और 22 अगस्त को पुस्तक मेला

 
Dhanbad :- 20 एवं 22 अगस्त को गुरु नानक कॉलेज के द्वारा दो दिवसीय पुस्तक मेला का आयोजन कॉलेज के भूदा कैंपस में अवस्थित एस जे एस ग्रेवाल ऑडिटोरियम में किया गया है. इस कार्यक्रम का उद्घाटन 20 अगस्त को सुबह साढ़े दस बजे एवं समापन समारोह 21 अगस्त शाम साढ़े चार  बजे होगा. आयोजन का संयोजन कॉलेज पुस्तकालय द्वारा किया जा रहा है. देश के छह लोकप्रिय प्रकाशनों ने पुस्तक प्रदर्शनी में शामिल होने की सहमति दी है. इसमें एस चांद न्यू दिल्ली, भारती भवन न्यू दिल्ली, राजकमल प्रकाशन पटना, शिक्षा सागर आगरा, ओरिएंटब्लैकस्वान कोलकाता, एसबीपीडी आगरा शामिल है. दो दिवसीय कार्यक्रम में अकादमिक पुस्तकों के अलावा विद्यार्थियों से सम्बंधित विभिन्न अभिरुचियों की पुस्तकें भी उपलब्ध रहेंगी. इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों संग उनके अभिभावकों को आमंत्रित किया गया है. दो दिनों के कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, भाषण आदि आयोजित किए जाएंगे. कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य, डॉ संजय प्रसाद के नेतृत्व में हो रहा है, जिसमें अकादमीक विभागों के शिक्षकों के साथ-साथ कॉलेज पुस्तकालाध्यक्ष, नुशरत परवीन सक्रिय हैं. यह भी पढ़ें : शिक्षक">https://lagatar.in/dhanbad-sahodaya-will-organize-teacher-honor-ceremony/">शिक्षक

सम्मान समारोह का आयोजन करेगा सहोदया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही