Search

 
 
 

झारखंड में 7 लाख गैस कनेक्शन की बुकिंग केवाईसी नहीं कराने की वजह से बंद

7 lakhs LPG booking suspended: गैस सिलेंडर की बुकिंग अब एप्प के जरिये किया जाता है. उसमें अगर आप सिलेंडर बुक करने की कोशिश करते हैं, तो एप रिजेक्ट कर दे रहा है. इसकी वजह केवाईसी नहीं कराना बताया जाता है. अब बुकिंग बंद होने की वजह से उपभोक्ताओं को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. उन्हें गैस सिलेंडर के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी.
 
  • झारखंड में 67.62 लाख घरेलू गैस उपभोक्ता हैं.
  • पीएमयूवाई योजना के 39 लाख गैस उपभोक्ता हैं.
  • पीएनजी के तहत सिर्फ 41 हजार कनेक्शन दिए गए हैं.

Jharkhand News (7 lakhs LPG booking suspended) : झारखंड में सात लाख गैस कनेक्शन की बुकिंग बंद कर दी गई है. बुकिंग बंद करने की वजह गैस कनेक्शन का केवाईसी नहीं कराया जाना है. ऐसे उपभोक्ता तब तक गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं करा पाएंगे, जब तक कि वह केवाईसी नहीं करा लेते हैं.

 

उल्लेखनीय है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग अब एप्प के जरिये किया जाता है. उसमें अगर आप सिलेंडर बुक करने की कोशिश करते हैं, तो एप रिजेक्ट कर दे रहा है. इसकी वजह केवाईसी नहीं कराना बताया जाता है. अब बुकिंग बंद होने की वजह से उपभोक्ताओं को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. उन्हें गैस सिलेंडर के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी. 

 

जानकारी के मुताबिक झारखंड में गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं की संख्या करीब 67,61,798 है. इसमें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के कनेक्शन की संख्या करीब 39 लाख है. इस आंकड़े के मुताबिक केवाईसी नहीं कराने की वजह से करीब 12 प्रतिशत उपभोक्ता गैस सिलेंडर बुकिंग नहीं करा पाएंगे.

 

गैस सिलेंडर के विकल्प की बात करें तो पीएनजी का जिक्र आता है. झारखंड में पीएनजी कनेक्शन देने का मामला बहुत धीमा चल रहा है. पिछले कई सालों में सिर्फ 41 हजार उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन दिया जा पाया है. रांची में हजारों ऐसे लोग हैं, जिन्होंने पीएनजी कनेक्शन का फीस तो जमा कर दिया, लेकिन उन्हें अब तक कनेक्शन नहीं दिया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही