Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू के केन्द्रीय पुस्तकालय में खरीदी जायेगी प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी पुस्तकें, सूची तैयार

Advertisement
Advertisement
Ranjit Kumar Medininagar (Palamu) : केन्द्रीय पुस्तकालय में जल्द ही विभिन्न प्रतियोगी पुस्तकों की खरीद की जायेगी. इसकी कवायद शुरू हो गयी है. साथ ही पुस्तक आपूर्तिकर्ताओं से शीघ्र प्रस्ताव आमंत्रित किये जायेंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेन्द्र नारायण ने बताया कि केन्द्रीय पुस्तकालय में प्रतियोगी छात्र-छात्राओं की तैयारी करने के लिये विभिन्न प्रकार की पुस्तकों की सूची तैयार की गयी है. सूची के अनुरूप आपूर्तिकर्ताओं से प्रस्ताव आमंत्रित किये जाने के लिये निविदा की प्रक्रिया चल रही है. निविदा के बाद पुस्तकों की खरीद होगी, जिससे पुस्तकालय में आकर अध्ययन करने वाले विद्याथिर्यों को परीक्षा की तैयारी करने में और सहूलियत होगी. इसे भी पढ़ें-टाटा">https://lagatar.in/rs-16-69-lakh-distributed-among-26-employees-in-tata-motors-support-scheme-meeting/">टाटा

मोटर्स सपोर्ट स्कीम की बैठक में 26 कर्मचारियों में बांटे गए 16.69 लाख रुपये

पुस्तकालय के समय में बढ़ोतरी

उपायुक्त शशि रंजन ने बताया कि केन्द्रीय पुस्तकालय में पुस्तकों की खरीद से प्रतियोगी परीक्षा देने वालों को फायदा होगा. विदित हो कि पलामू जिला प्रशासन के प्रयास से जीणोद्धार के बाद केन्द्रीय पुस्तकालय अगस्त 2019 को बदले हुए स्वरूप में पाठकों के बीच स्थापित हुआ. स्थानीय प्रशासन के प्रयास से इसमें संसाधन के साथ-साथ पाठ्य पुस्तकों की बढ़ोतरी हुई. प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने पिछले दिनों पुस्तकालय का निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने एवं प्रतियोगी विद्याथिर्यों की मांग एवं उनकी भावनाओं को ध्यान में रखकर पुस्तकालय के समय में बढ़ोतरी कराई थी. साथ ही पुस्तकों की खरीद का निर्देश भी दिया था. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही