Gumla: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ता में जोश भरने के लिए संवाद आपके साथ कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. गुरुवार को इस कड़ी में लोहरदगा और गुमला में पार्टी का कार्यक्रम आयोजित किया गया. कांग्रेस के स्थानीय नेताओं-कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पार्टी के भीतर सारी गुटबाजी को खत्म करते हुए आगामी चुनाव की तैयारी में जुट जाएं. आपको किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि कांग्रेस का सिपाही बनकर चुनावी रण में उतरना है. जब तक हम पंचायत, प्रखंड बूथ, अध्यक्षों को सम्मान नहीं देंगे, हमारा संगठन मजबूत नहीं हो पाएगा. बूथ कमेटी संगठन का मेरुदंड है. कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन की नीतियों-सिद्धांतों के साथ-साथ सरकार की उपलब्धियों को भी जनता के पास लेकर जाना है. गठबंधन की हमारी सरकार सभी वर्गों के हितों के लिए काम कर रही है. सरकार की अनेक उपलब्धियां हैं, जिसे लोगों को बताया जा सकता है.
का पलटवार, भाजपा ने चंपाई की जासूसी का झूठा प्रपंच रचा, पर्दाफाश हो गया, माफी मांगे… [wpse_comments_template]
पार्टी में भी सभी वर्गों की भागीदारी होनी चाहिएः रामेश्वर उरांव
कांग्रेस विधायक दल नेता रामेश्वर उरांव ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं. पार्टी में भी सभी वर्गों की भागीदारी होनी चाहिए. लोहरदगा क्षेत्र में महागठबंधन की सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों से परिस्थितियों बदल गई हैं. विरोधी दलों को विकास के मामले में कुछ कहते नहीं बन रहा है, क्योंकि जनता जानती है कि कुछ वर्षों से योजनाओं के क्रियान्वयन से तस्वीर बदली है. क्षेत्र का उत्तरोत्तर विकास जारी है. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू,राजेश कच्छप,धीरज प्रसाद साहू,राजीव रंजन प्रसाद, सतीश पॉल मुंजनी, मदन मोहन शर्मा, मानस सिन्हा, रमा खलको, अजय शाहदेव भानु प्रताप बड़ाईक, संजय, सुखेर भगत सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - झामुमो">https://lagatar.in/jmms-counterattack-bjp-created-false-scam-of-spying-on-champai-it-was-exposed-apologized/">झामुमोका पलटवार, भाजपा ने चंपाई की जासूसी का झूठा प्रपंच रचा, पर्दाफाश हो गया, माफी मांगे… [wpse_comments_template]
Leave a Comment