Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बूटी क्रिकेट क्लब की खिलाड़ी कुमारी पलक का (NCA) कैंप में हुआ चयन

Ranchi : बूटी क्रिकेट क्लब की खिलाड़ी कुमारी पलक का चयन (NCA) नेशनल क्रिकेट अकादमी कैंप में हुआ है. कुमारी पलक ऑलराउंडर खिलाड़ी है. वह बाये हाय की बल्लेबाज और दाये हाथ की तेज गेंद‌बाज है. हाल ही में कुमारी पलक का चयन स्टेट अंडर-15 टीम में हुआ था. कुमारी पलक के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुये उसका चयन N.C.A में किया गया है. N.C.A कैंप आंध्रा के अनंतपुर में 29 अप्रैल से 23 मई तक चलेगा. कुमारी पलक के चयन से उसके परिवार और बूटी क्रिकेट क्लब के सभी सदस्य काफी खुश हैं. पलक की इस उपलब्धि के लिए अकादमी के कोच पंचोत कुमार महतो और क्लब के सभी सदस्यों ने उसे बधाई और शुभकामनाएं दी है. साथ ही उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है. शनिवार को कुमारी पलक को सभी सदस्यों ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/success-for-ranchi-police-three-arrested-with-looted-jewellery-brown-sugar-and-ganja/">रांची

पुलिस को सफलताः लूट के जेवरात, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही