Search

 
 
 

पटना: आर्यन हत्याकांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार

 
Patna: आर्यन हत्याकांड में पुलिस ने आखिर में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. ये दोनों आरोपी लालू प्रसाद यादव के बड़े भाई मंगरू यादव के पोते हैं. इनके नाम आकाश और विकास यादव हैं. पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी में आठ जून को एसआई श्याम रंजन सिंह के 18 साल के बेटे आर्यन राज की हत्या कर दी गई थी. आर्यन का शव पुलिस ने एक बंद फ्लैट से बरामद किया था. पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए थे. पुलिस की जांच में यह सामने आया कि आरोपी विकास और मृतक आर्यन राज के बीच पहले भी विवाद हो चुका था. इसे लेकर आर्यन ने थाने में संपर्क भी किया था. जिस फ्लैट में आर्यन का शव मिला था, वह फ्लैट लालमोहन सिंह का बताया जा रहा है. जबकि उस फ्लैट को विकास और आकाश यादव के पिता ने किराए पर लिया हुआ था. पटना पुलिस ने रविवार को गोपालगंज स्थित फुलवरिया में छापा मारा था. पुलिस को देखते ही दोनों भाई भागने लगे थे. दोनों को पुलिस ने दौड़ा कर दबोच लिया. दोनों को पुलिस पटना ले आई है. विकास और आकाश के दादा मंगरू यादव राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े भाई हैं. वहीं आर्यन के पिता श्याम रंजन क्राइम ब्रांच में तैनात हैं.
इसे भी पढ़ें - TPC">https://lagatar.in/tpc-naxalite-birbal-ganjhu-got-bail-from-high-court/">TPC

नक्सली बीरबल गंझू को हाईकोर्ट से मिली बेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही