Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रेम प्रकाश के यहां से बरामद दोनों एके-47 और गोलियां रांची जिला बल के जवान की, दोनों सस्पेंड

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध खनन मामले में जांच कर रही ईडी ने बुधवार को झारखंड के चर्चित कारोबारी प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी के कई ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान ईडी को हरमू स्थित शैलोदय आवास से दो एके-47 मिले. दोनों एके-47 एक अलमीरा में रखे हुए थे. साठ कारतूस भी मिले हैं. बरामद दोनों एके-47 रांची जिला बल के जवानों का है. दोनों जवानों का कहना है कि ड्यूटी से लौटने के दौरान बारिश की वजह से अपने पूर्व परिचित (प्रेम प्रकाश के स्टाफ) के यहां आलमीरा में अपना-अपना हथियार रख दिये और चाबी लेकर घर चले गए. बुधवार को हथियार लेने वापस आया तो आवास में छापेमारी चल रही थी. रांची पुलिस ने दोनों एके-47 और आरक्षियों को निर्गत गोलियों को प्राप्त करने के लिए ईडी को पत्र लिखा. वहीं इसे घोर लापरवाही मानते हुए दोनों आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. बताया जा रहा है कि छापेमारी से एक दिन पहले ही प्रेम प्रकाश रांची में देखे गए थे. बीते 25 मई को भी ईडी की टीम ने इस आवास पर छापेमारी की थी.यह बिल्डिंग यूके झा नामक शख्स की है. लेकिन इसमें प्रेम प्रकाश रेंट पर रहते हैं. इसे भी पढ़ें- कैबिनेट">https://lagatar.in/cabinet-meeting-50-thousand-assistant-teachers-will-be-appointed-the-number-of-food-security-beneficiaries-will-increase/">कैबिनेट

की बैठकः 50 हजार सहायक शिक्षकों की होगी नियुक्ति, खाद्य सुरक्षा लाभुकों की बढ़ेगी संख्या, जानें अन्य फैसले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही