Search

राज्य के सबसे बड़े कोविड सेंटर के लिए CCL और सरकार दोनों तैयार, फिर भी क्यों लटका है मामला

Akshay Kumar Jha

Ranchi: झारखंड में बेड की कमी होने से कोरोना संक्रमितों की मौतों का आंकड़ा लगातार">http://lagatar.in">लगातार

बढ रहा है. रांची के सांसद संजय सेठ ने कोयला मंत्रालय से राज्य में एक बड़ा कोविड सेंटर बनाने का आग्रह किया था. उन्हें मंत्रालय की तरफ से आश्वासन दिया गया कि इस काम में सीसीएल पूरी तरह से उनकी मदद करेगा. संजय सेठ ने खेलगांव में 300 बेड के कोविड सेंटर के लिए सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद और स्वास्थ्य विभाग के सचिव केके सोन की दो बार बैठक का भी इंतजाम किया. लेकिन फिर भी खेलगांव में कोविड सेंटर अभी तक नहीं बनाया जा सका है.

अगर यह सेंटर सही समय पर शुरू कर दिया जाये, तो झारखंड के लिए कोरोना काल में इससे अच्छी बात नहीं हो सकती. सबसे बड़ी बात है कि सीसीएल और स्वास्थ्य विभाग दोनों की तरफ से सेंटर को लेकर सकारात्मक बात भी की जा रही है.लेकिन सेंटर नहीं शुरू हो पा रहा है. आखिर कहां फंसा है पेंच, इसे जानने के लिए सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी अपर मुख्य सचिव अरुण सिंह और रांची के सांसद संजय सेठ से लगातार">http://lagatar.in">लगातार

ने बात की. जानिए किसने क्या कहा.    

सीसीएल इंफ्रास्ट्रक्चर देने को तैयार, डॉक्टर्स विभाग दें- CMD

लगातार से बात करते हुए सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद ने कहा कि जहां पहले से व्यवस्था है,  उसे और मजबूत किया जा रहा है. इस कोरोना काल में ऑक्सीजन की जरूरत सबसे ज्यादा है. सरकार के अलावा दूसरे लोगों से भी बात हो रही है. न्यूक्लियस मॉल के मैनेजमेंट से भी अस्पताल में ऑक्सीजन देने की बात हो रही है. गांधीनगर और नयी सराय अस्पताल में भी बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है. खेलगांव में आइसोलेशन सेंटर बनाने में कोई दिक्कत नहीं है.

सीसीएल की तरफ से बेड और ऑक्सीजन मुहैया कराया जा सकता है. लेकिन डॉक्टर्स का इंतजाम सीसीएल नहीं कर सकता. धनबाद में भी ऐसा ही हो रहा है. डॉक्टर जिला प्रशासन दे रहा है. बीसीसीएल बाकी इंतजाम कर रहा है. जब वेंटीलेंटर ऑपरेट करने वाले होंगे ही नहीं, तो ज्यादा वेंटीलेंटर खरीदने से भी क्या फायदा होगा. अगर राज्य सरकार की तरफ से हमें डॉक्टर मुहैया कराया जाये, तो 100 फीसदी बाकी सारा इंतजाम सीसीएल की तरफ से पूरा कर दिया जायेगा.

सीसीएल के जितने डॉक्टर हैं, वो सीसीएल के अस्पतालों के लिए ही कम पड़ रहे हैं. कई संक्रमित भी हो गये हैं. उन्होंने कहा कि हमारी बात सीसीएल चेयरमैन से भी हुई है. उन्होंने कहा कि पैसे की कोई दिक्कत नहीं है. जीवन से बढ़कर कुछ नहीं है. सीसीएल की तरफ से हर संभव प्रयास किया जायेगा.

स्वास्थ्य विभाग देगा डॉक्टरः अरुण सिंह, स्वास्थ्य सचिव 

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण सिंह ने कहा कि सीसीएल की तरफ से खेलगांव में आईसोलेशन सेंटर बनाने का काम हो रहा है. आवश्यकता के अनुसार विभाग की तरफ से वहां के लिए डॉक्टर भी उपलब्ध कराये जायेंगे. मैं खुद खेलगांव जाकर जायजा लेने जा रहा हूं. कोशिश है कि जल्द से जल्द सेंटर को शुरू किया जाये.

सीसीएल ने बेड लगवा दिया, ऑक्सीजन और मैन पावर सरकार देः सेठ

रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि सीसीएल की तरफ से करीब 400 बेड लगा दिया गया है. परेशानी ऑक्सीजन को लेकर आ रही है. सीसीएल के गांधीनगर अस्पताल में भी बेड की संख्या 80 से बढ़ाकर 120 कर दी गयी है. साथ ही 30 बेड का सेंटर अलग से बनाया गया है. खेलगांव में अगर कोविड सेंटर शुरू हो जाता, तो कोरोना से लड़ने में काफी मदद मिलती. अभी तक मैंने दो बार सीएमडी और सचिव की बैठक करवायी है.ऑक्सीजन के बगैर कोई फायदा नहीं है. सीसीएल पैसा दे सकता है. लेकिन मैनपावर और ऑक्सीजन देने की जिम्मदारी तो राज्य सरकार की है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//