Search

 
 
 

विकास के लिए सुरक्षा व आर्थिक सुरक्षा दोनों महत्वपूर्ण : राज्यपाल

 
Ranchi : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को राजभवन में नयी दिल्ली के राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के फैक्लटी एंड कोर्स मेंबर की टीम के साथ संवाद किया. राज्यपाल ने नेशनल सिक्यूरिटी एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज कोर्स के तहत झारखंड राज्य में इकोनॉमिक सिक्यूरिटी पर अध्ययन के लिए आयी टीम के सदस्यों के साथ संवाद करते हुए कहा कि विकास के लिए सुरक्षा व आर्थिक सुरक्षा दोनों महत्वपूर्ण है. वर्तमान में हमारा देश विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. मैं विभिन्न देशों का भ्रमण कर चुका हूं. नयी दिल्ली के राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय का इतिहास गौरवशाली रहा है. राज्य में स्थापित झारखंड रक्षा विश्वविद्यालय को सैनिक विश्वविद्यालय के रूप में गठन करने के लिए इच्छुक हैं.
इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchis-8-year-old-usaid-is-observing-fast-as-strictly-as-adults/">रांची

का 8 साल का उसैद बड़ों की तरह पाबंदी से रख रहा रोजा

जब झारखंड राज्य का गठन हुआ, तब मैं सांसद था

राज्यपाल ने कहा कि झारखंड राज्य का गठन बिहार से अलग होकर 15 नवंबर 2000 को सृजन हुआ और जब यह संसद में विधयेक रखा गया था, तब वे लोकसभा सांसद थे. उन्हें इस पर अपना मत देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. यहां पर्यटन के विकास की असीम संभावनाएं हैं. यहां के कई स्थल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. झारखंड राज्य में खेल के क्षेत्र में कई प्रतिभा हैं. महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारत ने 2011 में विश्व कप जीता. वे भी झारखंड के रहने वाले हैं. झारखंड को ``तीरंदाजी की भूमि`` कहा जाता है. यहां की कई बेटियां हॉकी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश व झारखंड को गौरवान्वित कर रही हैं. इस अवसर पर उपस्थित कोर्स मेंबर के टीम के सदस्यों ने भी अपने विचार प्रकट किये.
इसे भी पढ़ें - निशिकांत">https://lagatar.in/relief-to-nishikant-dubey-from-jharkhand-hc-ban-on-pestilence-action/">निशिकांत

दुबे को झारखंड HC से राहत, पीड़क कार्रवाई पर लगायी रोक
[wpse_comments_template]
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही