Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची पुलिस के समक्ष इनामी टीपीसी उग्रवादी ने किया सरेंडर,5 पुलिसकर्मियों का हत्यारा नक्सली गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रांची पुलिस को दोहरी सफलता हाथ लगी है. एक तरफ रांची एसएसपी चंदन सिन्हा के समक्ष शुक्रवार को एक लाख के इनामी टीपीसी उग्रवादी संतोष गंझू ने सरेंडर कर दिया. वहीं दूसरी तरफ रांची पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते पांच पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल 50 हजार रूपया के इनामी नक्सली एनम हस्सा पूर्ति को गिरफ्तार किया है. एसएसपी ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-high-court-refuses-grant-bail-virendra-rams-associate-tara-chand/">रांची

: हाईकोर्ट ने बीरेन्द्र राम के सहयोगी तारा चंद को बेल देने से किया इंकार

संतोष गंझू की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी

टीपीसी उग्रवादी संतोष गंझू की झारखंड पुलिस को लंबे समय से तलाश थी. संतोष के खिलाफ रांची के ओरमांझी थाना में दो मामले दर्ज हैं. संतोष ने रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के समक्ष आत्मसमर्पण किया.

पांच पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल था एनम हस्सा पूर्ति

एनम हस्सा पूर्ति प एनआईए ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था. वह भाकपा माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य था, जो पांच पुलिस कर्मियों की शहादत में शामिल था. गिरफ्तार नक्सली ने तिरुलडीह खरसावां थाना क्षेत्र की गस्ती पार्टी पर घात लगाकर हमला किया था. जिसमें पांच पुलिसकर्मियों की शहादत हुई थी. इस नक्सली को तमाड़ थाना क्षेत्र के राडगांव और रंगामाटी इलाके से गिरफ्तार किया गया है. एनम हस्सा तमाड़ क्षेत्र का रहने वाला है. चार साल पहले इसे एनआईए ने गिरफ्तार किया था. बाद में बेल पर छूट कर वापस इसी दस्ते में शामिल हो गया था. गिरफ्तार नक्सली के पास से एक देशी दो नाली कट्टा और चार जिंदा गोली बरामद किया गया है. गिरफ्तार उग्रवादी पर दो मामले दर्ज हैं. इसे भी पढ़ें -IPS">https://lagatar.in/ips-rakesh-ranjan-assumes-charge-as-zap-1-commandant/">IPS

राकेश रंजन ने जैप 1 कमांडेंट का पदभार किया ग्रहण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही