Search

 
 
 

रांची के लालपुर में वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका से झगड़ा के बाद प्रेमी ने बुलेट में आग लगाई

 
Ranchi : वैलेंटाइन डे पर प्रेमी और प्रेमिका के बीच हुए झगड़ा में बुलेट में आग लगा दी गई. यह घटना शुक्रवार की रात लालपुर थाना क्षेत्र के डांगराटोली चौक पर हुई है. जहां एक एक बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई. इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता बाइक पूरी तरह से जल गई. इस संबंध में बताया जा रहा है कि वेलेंटाइन डे प्रेमी का प्रेमिका से झगड़ा होने के बाद प्रेमी युवक ने अपनी बुलेट बाइक में आग लगा दी और वहां से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने पर लालपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. हालांकि उस दौरान भी बाइक का मालिक वहां मौजूद नहीं था. लालपुर पुलिस बाइक के मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही