Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांति झरना घूमने आये युवक-युवतियों के साथ मारपीट, मोबाइल भी लूटा

Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र के कांति झरना पर्यटन स्थल में पर्यटकों के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. लोहरदगा के बरवाटोली के रहने वाले लोकेश कुमार ने बताया कि वह अपनी बहन और उसकी सहेली के साथ शनिवार को कांति झरना पर्यटन स्थल घूमने गए थे. सभी एक ही बाइक में सवार होकर वहां पहुंचे थे. घूमने के दौरान कुछ युवक वहां आ धमके और लोकेश और उसकी बहन व उसकी सहेली के साथ मारपीट करने लगे. तीनों का मोबाइल भी लूट लिया. साथ ही युवतियों के साथ बदतमीजी करने का भी प्रयास करने लगे. किसी तरह तीनों वहां से भागकर कुड़ू थाना पहुंचे और अपनी आपबीती बताई. घटनास्थल चंदवा थाना क्षेत्र में पड़ने की बात कहकर पीडितों को चंदवा थाना में भेज दिया. चंदवा थाना की पुलिस ने सभी को इलाज के लिए सीएचसी भेजा. उपरोक्त घटना की चंदवा थानेदार अमित कुमार ने पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि तीनों के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना हुई है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें :  राजस्थान">https://lagatar.in/royal-victory-of-rajasthan-absence-of-rishabh-pant-delhi-team-proving-to-be-sluggish/">राजस्थान

की रॉयल जीत, ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी फिसड्डी साबित हो रही दिल्ली की टीम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही